पुलिस ने 8.280 किलोग्राम गांजा के साथ दो बाइक सहित तीन तस्कर गिरफ्तार।
बेतिया, बिहार।
बगहा पुलिस जिलाअंतर्गत भित्तहां थाना की पुलिस ने छापेमारी कर बिनही चेक पोस्ट से 8 किलो 280 ग्राम मादक पदार्थ बरामद किया। संवाददाता को थानाअध्यक्ष, अभिलाष कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के गोडीरिया से गंजा की खेप दो बाइक से निकलने वाला है।सूचना मिलने पर पुलिस ने जांच अभियान तेज कर दिया, तभी दो बाइक बिनही चेक पोस्ट पर पहुंचा,जांच के दौरान बाइक से 8 किलो 280 ग्राम गांजा बरामद किया गया,साथ ही दोनों बाइक को जप्त करते हुए तीन कारोबारी को भी गिरफ्तार कर लिया गया। थानाअध्यक्ष,अभिलाष कुमार ने संवाददाता को बताया कि तीनों की पहचान,राजपटेल पिता,सुरेश पटेल,अब्बास अली,पिता,नौशाद मियां, शहाबुद्दीन,पिता,नसीम,तीनों
साकिन रूपडीहटांड़ थाना,
भीतहां,जिला,पश्चिमचंपारण
को गिरफ्तार करते हुए न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया।
Comments
Post a Comment