प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालयें 90वां शिव जयन्ती महोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया।

मोहिउद्दीन नगर, समस्तीपुर, बिहार।
 प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के थाना चौक के निकट स्थित स्थानीय सेवाकेंद्र द्वारा मंगल भवन में 90वां शिव जयन्ती महोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। 
दीप प्रज्ज्वलन द्वारा महोत्सव का उद्घाटन समस्तीपुर से पधारे सविता बहन, ओम प्रकाश भाई, आयकर अधिवक्ता डीके सिंह, मनियर मठ के मठाधीश विष्णु देवानंद ज्योति, पूर्व प्रधानाध्यापिका विमला देवी ने संयुक्त रुप से किया। 
समारोह को संबोधित करते हुए समस्तीपुर से पधारी बीके सविता बहन ने कहा कि परमात्मा का अज्ञानता की अंधियारी रात में दिव्य अवतरण होता है, इसलिए इस पर्व को शिवरात्रि के रूप में मनाया जाता है। आज जो मनुष्य के जीवन में दुःख, अशांति, चिंता, भय, निराशा आदि का अंधकार व्याप्त है उससे केवल परमात्मा के द्वारा बताए गए मार्ग पर चलकर ही सदा काल के लिए मुक्ति पाई जा सकती है। ज्ञान, शान्ति, प्रेम, पवित्रता, सुख, आनंद- यह सब परमपिता परमात्मा शिव का हम आत्माओं रुपी संतानों के लिए वर्सा है अर्थात् जब से हम उनके बने यह गुण अधिकार के रूप में हमारे अपने हो गए। जितना हम राजयोग द्वारा उनसे संबंध जोड़ते हैं उतना हमें इन गुणों की अनुभूति होने लगती है, आत्मा शुद्ध होने लगती है। 
समस्तीपुर से ओम प्रकाश भाई ने उपस्थित लोगों को इस पावन दिवस की बधाई देते हुए कहा कि शिवलिंग निराकार परमपिता परमात्मा शिव के ज्योति स्वरूप का यादगार है। उनके ऊपर भांग-धतूर आदि विषैली चीजें चढ़ाने का तात्पर्य है- अपनी बुराइयां परमात्मा को अर्पित करना। जलाभिषेक करना परमात्मा के प्रति हमारी समर्पणमयता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यदि हम इस प्रकार सही अर्थों में इस महान त्यौहार को मनाएं तो भोलेनाथ शिव बाबा प्रसन्न होकर हमें नए सतयुगी दुनिया में चलने का वरदान देंगे। जहां हमारी काया निरोगी, जीवन धन-धान्य संपन्न और संबंध अति सुखदायी होंगे। यही समय है भगवान से अपना सत्य संबंध जोड़ने का। 
आयकर अधिवक्ता डीके सिंह ने कहा कि ईश्वरीय विश्व विद्यालय विश्व शान्ति स्थापना में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। आज के समय में चिंता, निराशा, भय, दुःख बढ़ता ही जा रहा है। ऐसे समय पर आध्यात्मिक ज्ञान और मेडिटेशन के द्वारा लोगों का बड़ा भला हो सकता है, जो यह संस्थान अपने विश्वव्यापी सेवाकेंद्रों के माध्यम से भली-भांति कर रहा है।
आशा बहन ने कुशलतापूर्वक मंच संचालन करते हुए कहा कि जिन्हें हम जन्म-जन्म से पुकारते हैं वह परमपिता परमात्मा स्वयं हमारी पुकार सुनकर इस धरती पर आ चुके हैं और हमारी सारी मनोकामनाएं अनेकानेक जन्मों के लिए पूरी कर रहे हैं। उन्होंने समस्त प्रखंड वासियों से परमात्मा से वर्सा अधिकार के रूप में प्राप्त करने के लिए स्थानीय सेवाकेंद्र आने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के अंत में शिव ध्वजारोहण किया गया। सभी से शुभ संकल्प करवाए गए और प्रसाद वितरण किया गया।
समारोह में मुख्य रूप से ब्रजेश भाई, राजबीर भाई, शशि रंजन भाई, सतेंद्र भाई सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम