90वें त्रिमूर्ति शिव जयन्ती महोत्सव के उपलक्ष्य में एक भव्य शोभा यात्रा निकाली गई।

भारत समाचार न्यूज एजेंसी 
समस्तीपुर, बिहार। 
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के स्टेशन रोड स्थित स्थानीय सेवाकेंद्र द्वारा मंगलवार को वैनी स्थित खादी भंडार में दोपहर 2 बजे से आयोजित 90वें त्रिमूर्ति शिव जयन्ती महोत्सव के उपलक्ष्य में एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में भोलेनाथ शिव बाबा, शंकर, श्रीकृष्ण और श्री लक्ष्मी श्रीनारायण की भव्य झांकी निकाली गई। झांकी का यह संदेश था कि शिव निराकार परमात्मा हैं और शंकर आकारी देवता हैं। शिव परमधाम निवासी हैं और शंकर सूक्ष्मवतन निवासी हैं। शिव अर्थात कल्याणकारी और शंकर अर्थात विनाशकारी। शिवलिंग, शिवरात्रि, शिवपुराण, शिवालय आदि नाम शिव से जुड़े हैं शंकर से नहीं। शंकर को सदा ध्यानमग्न अवस्था में दिखाते हैं और उनके आगे शिवलिंग रखते हैं जो यह स्पष्ट करता है कि शंकर के भी आराध्य शिव हैं। अभी परमात्मा शिव नए स्वर्णिम भारत की स्थापना का दिव्य कार्य कर रहे हैं जिसमें श्रीकृष्ण महाराज कुमार होंगे और श्री लक्ष्मी श्रीनारायण का राज्य होगा।
पूरे रास्ते में भगवान शिव के संदेश के सुंदर-सुंदर गीत एवं संदेश-पत्र बांटते हुए सबको कार्यक्रम में आने का आह्वान किया गया। शोभायात्रा स्टेशन रोड स्थित स्थानीय सेवाकेंद्र से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों का भ्रमण करते हुए वापस स्थानीय सेवाकेंद्र पर आकर सम्पन्न हुई।
शोभायात्रा में मुख्य रूप से नरेंद्र अग्रवाल, बजरंग अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, पूजा बहन, सोनिका बहन, ख़ुशबू बहन, मनोज भाई, पन्नालाल भाई, धर्मदेव भाई सहित सैकड़ों भाई-बहन शामिल थे।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम