90वां त्रिमूर्ति शिव जयंती महोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया।

भारत समाचार न्यूज एजेंसी 
वैनी, समस्तीपुर, बिहार। 
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के स्टेशन रोड स्थित स्थानीय सेवाकेंद्र द्वारा वैनी स्थित खादी भंडार में 90वां त्रिमूर्ति शिव जयंती महोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। जिसका दीप प्रज्ज्वलन द्वारा उद्घाटन बीडीओ रवीश कुमार रवि, कृषि विज्ञान केंद्र, बिरौली के प्रमुख और वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ आरके तिवारी, राजस्व अधिकारी ज्योति, खादी ग्रामोद्योग भंडार के मंत्री धीरेंद्र कार्य्यी  एवं प्रमुख व्यवसायी सुनील अग्रवाल ने सामूहिक रूप से किया।
बीडीओ रवीश कुमार रवि ने अपने संबोधन में कहा कि आज जब संसार में अनिश्चिता और तनाव व्याप्त है, ऐसे समय पर इन आयोजनों से लोगों को शांति की एक राह मिलती है।
कृषि विज्ञान केंद्र बिरौली के प्रमुख डॉ० आरके तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि ब्रह्माकुमारीज़ मूल्यनिष्ठ समाज की स्थापना, तनावमुक्त जीवन, खुशनुमा जीवनशैली बनाने के लिए निरंतर प्रयत्नशील है, जो अत्यंत प्रेरणास्पद और प्रशंसनीय है।
समस्तीपुर से पधारी सविता बहन ने 90वीं त्रिमूर्ति शिव जयंती की बधाई देते हुए कहा कि भगवान शिव सर्व का कल्याण करने, पतित से पावन बनाने, सबको मुक्ति-जीवनमुक्ति की सौगात देने, इस धरा-धाम भारत भूमि पर अवतरित होकर सच्चा-सच्चा गीता ज्ञान सुना रहे हैं, मनुष्य को देवता बनाने का महान कर्तव्य कर रहे हैं। यह ईश्वरीय विश्व विद्यालय उनके द्वारा रचित संस्थान है, जहां लोग आकर जीवन में शान्ति की अनुभूति करते हैं, अपने सत्य परिचय को जानकर परमात्मा से संबंध जोड़ते हैं और धीरे-धीरे पुरुषार्थ के मार्ग पर चलकर देवत्व को प्राप्त कर भारत को दैवी राजस्थान बनाने का महान् कर्तव्य कर रहे हैं। 
ओम प्रकाश भाई ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि जिन्हें हम जन्म जन्म से पुकारते आये, मंदिर-मस्जिद-गुरुद्वारे-गिरजाघर में उन्हें ढूंढा, जप-तप-व्रत, तीर्थ आदि किये वह परमपिता परमात्मा स्वयं हमारी पुकार सुनकर इस धरती पर आ चुके हैं और हमारी सारी मनोकामनाएं अनेकानेक जन्मों के लिए पूरी कर रहे हैं। पूजा बहन ने सभी का स्वागत किया और कार्यक्रम का कुशलता पूर्वक संचालन किया। बहन सुभिक्षा ने बहुत ही सुंदर नृत्य प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के अंत में शिव ध्वजारोहण किया गया और सभी से स्व-परिवर्तन से विश्व-परिवर्तन का संकल्प कराया गया। सभी आगंतुकों को प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से राकेश भाई, मनोज भाई, उमेश भाई, पन्नालाल भाई सहित सैकड़ो भाई-बहन उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम