बांसगांव में हुई युवक की निर्मम हत्या के मामले में बसपा का एक प्रतिनिधिमंडल एसएसपी से मिला।
सेराज अहमद कुरैशी
गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।
बहुजन समाज पार्टी के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी जावेद सिमनानी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर से मुलाकात कर बांसगांव में हुई निर्मम हत्या के मामले मृतक के भाई सरफराज अहमद के साथ एफ आई आर दर्ज करने की मांग की प्रतिनिधि मंडल में जावेद सिमनानी ने मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए कहा कि घटना को 10 दिन से अधिक हो गया और अभी तक स्थानीय पुलिस प्रशासन ने एफ आई आर नहीं दर्ज किया पीड़ित पक्ष के लोग जब स्थानीय थाने पर जा रहे हैं तो उन्हें डराया धमकाया जा रहा है है जिससे स्थानीय पुलिस प्रशासन की मंशा संदिग्ध नजर आ रही है जावेद सिमनानी ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री के गृह जनपद में कानून की धज्जियां उड़ाई जा रही है कानून व्यवस्था पुरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है माननीय वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक साहब ने आश्वासन दिया है की एफआईआर दर्ज कर विधिक कार्रवाई करेंगे और पीड़ित पक्ष को न्याय मिलेगा एक सप्ताह के अंदर अगर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई नहीं की गई तो बहुजन समाज पार्टी का प्रतिनिधि मंडल उच्य अधिकारियों से मिलकर दोषियों के विरोध कार्रवाई करने की लड़ाई लड़ेगा पूर्व लोकसभा प्रत्याशी जावेद सिमनानी ने कहा कि पीड़ित परिवार के साथ समुचित बहुजन समाज पार्टी खड़ी है इनकी हर लड़ाई लड़ने को हम लोग तैयार हैं।
प्रतिनिधि मंडल में मुख्य रूप से योगेंद्र बौद्ध पूर्व जिला पंचायत सदस्य स्थानीय गांव के प्रधान अनिल कुमार पासवान जेलर शाही उर्फ गुड्डू शाही जी कलम शाही जी एडवोकेट सतीश जी मृतक के भाई सरफराज अहमद नवल किशोर नाथानी पूर्व महापौर प्रत्याशी श्री ऋषि कपूर पूर्व जिला अध्यक्ष श्री सुरेश भारती पूर्व जिला अध्यक्ष ओम नारायण पांडे जी अनिल कुमार इंजीनियर मयक आजाद
Comments
Post a Comment