दर्ज़ी समाज को सत्ता में भागीदारी, दर्ज़ी कल्याण बोर्ड के गठन एवं वीर अब्दुल हमीद स्मृति भवन निर्माण की मांग को लेकर राज्यपाल को सौंपा गया ज्ञापन।

मोहम्मद आसिफ अता 
पटना, बिहार।
अखिल भारतीय दर्ज़ी विकास सहकारी समिति लिमिटेड,इदरिसीया दर्ज़ी फेडरेशन एवं वीर अब्दुल हमीद फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अली इमाम भारती साहब के नेतृत्व में संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने आज बिहार सरकार के महामहिम राज्यपाल श्री आरिफ मोहम्मद खान से शिष्टाचार मुलाक़ात कर एक महत्वपूर्ण ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन के माध्यम से वीर अब्दुल हमीद फाउंडेशन ने भारत–पाक युद्ध 1965 के परमवीर चक्र विजेता शहीद वीर अब्दुल हमीद की अमर स्मृति को स्थायी रूप देने हेतु पटना में “वीर अब्दुल हमीद स्मृति भवन” के निर्माण के लिए भूमि उपलब्ध कराने की माँग प्रमुखता से उठाई। फाउंडेशन ने अवगत कराया कि इस संबंध में बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा पूर्व में लिए गए निर्णय एवं संकल्पों को शीघ्र मूर्त रूप दिया जाना अत्यंत आवश्यक है।फाउंडेशन की ओर से यह भी बताया गया कि प्रत्येक वर्ष 1 जुलाई जयंती एवं 10 सितंबर को शहीद वीर अब्दुल हमीद की शहादत दिवस पूरे सम्मान के साथ मनाया जाता है, वहीं 2007 से माननीय मुख्यमंत्री श्री नितिश कुमार के द्वारा शहादत दिवस राजकीय सम्मान के साथ मनाई जाती है जो एक वीर के लिए सच्ची श्रद्धांजलि है लेकिन अब तक राजधानी पटना में उनकी स्मृति में कोई स्थायी स्मारक स्थापित नहीं हो सका है,तो वहीं पुल पुलिया,सङक,पार्क एवं अन्य का नामकरण नहीं किया गया जो अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। वहीं, अखिल भारतीय दर्ज़ी विकास सहकारी समिति लिमिटेड एवं इदरिसीया दर्ज़ी फेडरेशन प्रदेश महासचिव राजू वारसी, मिडिया प्रभारी मो शहनवाज़ अता ने राज्यपाल महोदय का ध्यान दर्ज़ी (सिलाई कारीगर) समाज की बदहाल स्थिति की ओर आकृष्ट कराते हुए दर्ज़ी कल्याण बोर्ड के गठन, दर्ज़ी कारीगरों को सरकारी योजनाओं में भागीदारी, सामाजिक सुरक्षा, बीमा, कौशल विकास एवं रोज़गार उपलब्ध कराने की प्रमुख माँग रखी।प्रतिनिधिमंडल में इदरिसीया दर्ज़ी फेडरेशन के प्रदेश संगठन सचिव परवेज आलम,सफर आलम एवं जिला अध्यक्ष (वैशाली) मौलाना सुल्तान रजा ने कहा कि जिस प्रकार बुनकर समाज के लिए निगम/बोर्ड का गठन कर उनकी समस्याओं का समाधान किया जा रहा है, उसी तर्ज पर दर्ज़ी समाज के लिए भी एक पृथक कल्याण बोर्ड का गठन समय की आवश्यकता है।महामहिम राज्यपाल महोदय ने प्रतिनिधिमंडल की सभी मांगों को गंभीरतापूर्वक सुना और और संबंधित विभागों के माध्यम से आवश्यक कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया तो वहीं बिहार राज्य दर्ज़ी आर्टिजन विकास समिति के स्थिति को जानने के लिए तुरंत बिहार सरकार के उद्योग मंत्री माननीय दिलीप जयसवाल महोदय से बातचीत अभिलंब कार्रवाई करने को कहा जहां उद्योग मंत्री ने इस संबंध में प्रतिधिमंडल से मिलने को कहा और दर्ज़ी आर्टिजन विकास समिति को अभिलंब जमीन पर उतारने का आश्वासन दिया।वहीं प्रतिनिधि मंडल में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अली इमाम भारती, प्रदेश महासचिव राजू वारसी, प्रदेश मिडिया प्रभारी मोहम्मद शहनवाज़ अता, प्रदेश संगठन सचिव सफर आलम ( नवादा), प्रदेश संगठन सचिव परवेज़ आलम (वैशाली), जिला अध्यक्ष (वैशाली) मोहम्मद सुल्तान रजा,जिला सचिव (वैशाली) मोहम्मद शौकत, मोहम्मद सैफुल्लाह (पटना) , मोहम्मद इफ्तेखार (जहानाबाद) एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम