पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर आयोजित होंगी त्रिस्तरीय प्रतियोगिताएं।


*01 से 06 फरवरी तक सभी संबद्ध महाविद्यालय स्तर पर।
 *07 और 08 फरवरी को सभी महाविद्यालयों से चयनित प्रतिभागियों के मध्य जिलों के नोडल स्तर पर। 
*10 फरवरी को सभी नोडल केंद्रों के विजयी प्रतिभागियों के मध्य विश्वविद्यालय स्तर पर। 
*11 फरवरी को सभी विजयी प्रतिभागियों का पुरस्कार वितरण एवं प्रतिभा सम्मान विश्वविद्यालय में। 
सेराज अहमद कुरैशी 
 गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।
पं० दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि के अवसर पर दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर से सम्बद्ध विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालयों में त्रिस्तरीय (महाविद्यालय स्तर, नोडल स्तर एवं विश्वविद्यालय स्तर) प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। 
इस अवसर पर विद्यार्थियों के सर्वांगीण बौद्धिक, रचनात्मक एवं सांस्कृतिक विकास के उद्देश्य से निम्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी, भाषण प्रतियोगिता
विषय "एकात्म मानववाद और विकसित भारत @ 2047" 
निबन्ध लेखन प्रतियोगिता
विषय "पं० दीनदयाल उपाध्याय जी का जीवन दर्शन और सामाजिक समरसता" 
पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का 
विषय "पं० दीनदयाल उपाध्याय जी" 
वीरांगना परिधान प्रतियोगिता चयनित वीरांगनाएं  रानी लक्ष्मीबाई, रानी दुर्गावती, अहिल्याबाई होलकर, झलकारी बाई, कैप्टन लक्ष्मी सहगल, सावित्रीबाई फुले, रानी पद्मिनी, रानी बिजली पासी, सिस्टर निवेदिता, भीकाजी कामा, उदा देवी, कैप्टन गुंजन सक्सेना एवं रानी अबक्का।
आयोजन का स्वरूप
    महाविद्यालय स्तर
सभी सम्बद्ध महाविद्यालयों में दिनांक 01 फरवरी से 06 फरवरी, 2026 तक प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। सम्बन्धित महाविद्यालय के प्राचार्य महाविद्यालय स्तर पर प्रभारी/समन्वयक होंगे।
   नोडल स्तर महाविद्यालय स्तर पर विजयी प्रतिभागियों के लिए जनपदवार नोडल केन्द्रों पर प्रतियोगिताएं दिनांक 07 फरवरी से 08 फरवरी, 2026 तक आयोजित होंगी l
विश्वविद्यालय परिसर नोडल केन्द्र (केवल विश्वविद्यालय परीसर के छात्र-छात्राओं हेतु)
समन्वयक – डॉ. रंजन लता, सहायक आचार्य, संस्कृत विभाग होंगी l
गोरखपुर जिले का नोडल केंद्र दिग्विजय नाथ पी०जी० कॉलेज, गोरखपुर है 
समन्वयक – प्राचार्य प्रो० ओ० पी० सिंह होंगे l देवरिया जिले का नोडल केंद्र रामजी सहाय पी०जी० कॉलेज, रुद्रपुर है 
समन्वयक प्राचार्य प्रो० बृजेश पाण्डेय जी होंगे l कुशीनगर जिले का नोडल केंद्र उदित नारायण पी०जी० कॉलेज, पडरौना है समन्वयक प्राचार्य प्रो० ममता मणि त्रिपाठी होंगी l
 विश्वविद्यालय स्तर
सभी नोडल केन्द्रों के तदपरांत विजयी प्रतिभागियों के मध्य विश्वविद्यालय स्तर की प्रतियोगिता दिनांक 10 फरवरी, 2026 को आयोजित की जाएगी। जिसमें विश्वविद्यालय स्तर के समन्वयक अंग्रेजी विभाग के सहयुक्त आचार्य डॉ. आमोद राय होंगे 
     पुरस्कार वितरण
सभी प्रतियोगिताओं के विजयी प्रतिभागियों को 11 फरवरी, 2026 को सम्मानित किया जाएगा।
उक्त आशय की जानकारी दीनदयाल उपाध्याय शोध पीठ की निदेशक प्रो० सुषमा पाण्डेय द्वारा कुलसचिव के माध्यम से जारी पत्र द्वारा प्रदान की गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने अधिक से अधिक विद्यार्थियों से सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की है।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम