आज के सर सैय्यद डॉ. अब्दुल कदीर को सेवा संस्थान ने किया सम्मानित।

सेराज अहमद कुरैशी 
गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।
आज के सर सैय्यद जिन्होंने बीदर कर्नाटक से चलकर पूरे देश के साथ-साथ विदेशों में भी  अपना इंस्टिट्यूट कायम किया।  इस अवसर पर  शाहीन ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस बिदर कर्नाटक  के  चेयरमैन डॉक्टर अब्दुल कदीर  को सनराईज़ एजुकेशनल एंड वेलफेयर एसोसिएशन (सेवा) के जिम्मेदारों  ने गोरखपुर शहर के बुजुर्ग शख्सियत बाबा रोशन अली शाह अवार्ड 2026 से अल हुदा वेलफेयर एसोसिएशन पीपीगंज के कार्यक्रम में सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि  डॉ. अब्दुल कदीर ने बताया कि शिक्षा को हासिल करना हर मर्द और औरत को जरूरी है जिससे भारत में हम फिर से एक नई क्रांति ला सकते हैं। समाज में हम कोई भी समाजसेवी कार्य हम मस्जिदों से शुरू करें और शादियों में होने वाले फिजूल खर्ची को खत्म करें। अंत में संस्था के महासचिव व कार्यक्रम के आयोजक सैय्यद इजहार अहमद को भी सेवा संस्थान गोरखपुर की जानिब से मौलाना अबुल कलाम आजाद अवार्ड 2026 से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के इस अवसर पर माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश के सदस्य डॉ. एहसान अहमद, दिग्गज पत्रकार सुनील मणि त्रिपाठी, सनराईज़ एजुकेशनल एंड वेलफेयर एसोसिएशन (सेवा) के संस्थापक चेयरमैन डॉ. मोहम्मद आक़िब अन्सारी, गोरखपुर शहर की मोअज्जिज़ व मारूफ शख्सियत व वरिष्ठ अधिवक्ता नजमुर रहमान एडवोकेट साहब, जलालुद्दीन खान एडवोकेट साहब, एडवोकेट मोहम्मद फैज, एडवोकेट कमाल अहमद, रहमत अली आदि लोगों ने शिरकत की।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम