चाकूबाजी मामले में लापरवाही बरतना दरोगा को महंगा पड़ा,हुए लाईन हाजिर।

शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
नरकटियागंज नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत एकअंडा व्यवसाय, विजय शाह की हत्या से पहले उसके साथ चाकूबाजी मामले में लापरवाही बरतने केआरोप में शिकारपुरा थाने के दारोगा,कन्हैया सिंह को लाइन हाजिर कर दिया गया है।एसडीपीओ,जयप्रकाश सिंह ने संवाददाता को बताया कि चाकू से जानलेवा हमले  केअनुसंधान करने के क्रम में पीड़ित को मिल रही तरह तरह की धमकियों को गंभीरता से नहीं लिया, परिजनों का आरोप है कि समय रहते कार्रवाई नहीं होने सेअपराधियों का मनोबल बढ़ा,साथ ही 2 महीना बाद 31जनवरी को विजय शाह की गोली मार का हत्या कर दी गई। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी केअनुसार, हत्याकांड का तकनीकी जांच हो रही है,रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है,रिपोर्ट मिलते ही हत्या के कारण का खुलासा किया जाएगा।थाना अध्यक्ष,ज्वाला कुमार सिंह ने संवाददाता को बताया कि मृतक की पत्नी,मायावती देवी के बयान परअभियुक्त आजाद मियां को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, इसकेअलावा अन्यआरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम