किसी भी गरीब परिवार को पैसे की कमी के कारण शिक्षा से वंचित नहीं होने देंगे :- डॉ. योगेश

हर विद्यार्थी को अपना दृष्टिकोण साकारात्मक रखना जरूरी है :-   सनोबर अली कुरेशी
दिल्ली। 
कुरैश कॉन्फ्रेंस के केंद्रीय कार्यालय जी-34 दिलशाद कॉलोनी दिल्ली में एक कंप्यूटर प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया जिसमे 20 विद्यार्थियों को नासा ट्रस्ट की संस्था (नोबल अकैडमी ऑफ़ सोशल एक्कोलैड्स) की तरफ से बेसिक कंप्यूटर कोर्स पूरा होने  पर सर्टिफिकेट दिए गए | समारोह की अधियाक्ष्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सनोबर अली कुरैशी जी ने की तथा श्री निज़ामुद्दीन कुरैशी महासचिव संगठन कुरेश कोंफेरेंस सम्मलेन का संचालन किया | समारोह में मुख्य अतिथि डॉक्टर योगेश तथा वरिष्ठ अतिथि श्री आर.आर. बाग अधिवक्ता सर्वोच्च न्यायालय रहे तथा संस्था के प्रिंसिपल श्री रणवीर सिंह तथा वरिष्ठ अध्यापक श्री कानडपाल जी ने विद्यार्थियों को मार्गदर्शन किया तथा कंप्यूटर के क्षेत्र में तेजी से हो रहे बदलावों से अवगत कराया | तथा नए-नए रोजगार के अवसरों को भी विस्तार से बताया | समारोह में श्री अफजाल कुरेशी राष्ट्रीय सचिव कुरेश कांफ्रेंस, श्री सलमान कुरेशी अध्यक्ष दिल्ली प्रदेश तथा श्री शाह आलम कुरैशी अध्यक्ष ओखला ने दिल्ली से शिरकत की|
राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सनोबर अली कुरेशी जी ने कहा कि हर विद्यार्थी अपने साकारात्मक विचार रखे  तथा हर मजहब, जाति के लोगों से संवाद करें तथा देश की मुख्य धारा से जुडा रहना अत्यंत आवश्यक है | श्री रणबीर जी ने कहा कि हर विद्यार्थी को जीवन में एक लक्ष्य का निर्धारण जरूर करना चाहिए तथा उस लक्ष्य को पाने के लिए निरंतर महनत् करना चाहिए | अंत में श्री सलमान कुरेशी जी ने सभी अतिथि गण का धन्यवाद किया | तथा सभी का कुरेश कांफ्रेंस की तरफ से शॉल तथा माला से स्वागत किया गया |

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम