महाशिवरात्रि का मेला देखने गई किशोरी काअपहरण, प्राथमिकी दर्ज।
बेतिया, बिहार।
स्थानीय बानूछपर क्षेत्र के एक मोहल्ले से महाशिवरात्रि का मेला देखने गई 14 वर्षीय किशोरी काअपहरण शादी के नियत से कर लिया गया है। लड़की की मां ने बानुछप्पर थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराई है।किशोरी मामा के घर बानुछापर आई थी,घटना 15 फरवरी की बताई गई है।
प्राथमिकी में बैरिया थाना क्षेत्र के बलुआ रामपुरवा के आकाश कुमार,कुमारबाग थाना क्षेत्र के महुआ के सूरज कुमार,व आकाश की मां तथा पिता नागेंद्र कुशवाहा को नामजदअभियुक्त बनाया गया है।पीड़िता की मां ने संवाददाता को बताया कि कुछ दिन पहले उनकी 14 वर्षीय पुत्री मामा के घर गई थी,15 फरवरी को वह महाशिवरात्रि के मेला देखने घर से निकली,वापस नहीं लौटी। पता चला है कि आकाश कुमार ने शादी के लिए उसकाअपहरण कर लिया है,इसमें सूरज कुमार ने उसका सहयोग किया है।
किशोरी की परिजन आकाश के घर पूछताछ करने गए तो आकाश की मां व पिता ने गाली गलौजऔर मारपीट कर भगा दिया।
Comments
Post a Comment