राइफलमैन ओमप्रकाश गुप्ता का सैनिक सम्मान के साथ हुआ पुरैनी घाट परअंतिम संस्कार।
कुशीनगर, उत्तर प्रदेश।
कुशीनगर जनपद के रामकोला थानाक्षेत्र के गांव पुरैनी के टोला विजयपुर निवासी राइफलमैन ओमप्रकाश गुप्ता पुत्र कोटयी गुप्ता उम्र 52बर्ष जो मणिपुर म्यानमार के दुर्गम क्षेत्र में तैनात थे तबियत खराब के कारण इनका इलाज के दौरान सोमवार की रात्रि 9 फरवरी को दिल्ली में मृत्यु हो जाने से परिवार जनों में मातम छा गया है शव को सेना के संरक्षण में घर लाया गया और सैनिक सम्मान के साथ पुरैनी नदी घाट पर दाह-संस्कार सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर दर्जनों सैनिकों ने राष्ट्रीय ध्वज और फूल माला से सम्मानित करते हुए सलामी दी गयी और श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में राइफलमैन बिजेंद्र कुमार पूर्व सैनिक पारस नाथ गुप्ता एस एसबी एनसीसी और पूर्व सैनिक अधिकारी समेत पूर्व मंत्री राधेश्याम सिंह द्विग्विजयसिंह राजेशप्रताप राव बंटी राव भगवन्त यादव पूर्व प्रधान आदि ने सैकड़ों लोगों और महिलाओं ने श्रद्धांजलि अर्पित किये
Comments
Post a Comment