बोलेरो ने बाईक में मारी टक्कर,धूधू कर जली बाईक।

शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
बेतिया मोतिहारी मुख्य मार्ग पर NH 727 पर लालसरैया चौक के पास बोलेरोऔर बाइक के बीचआमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक में आग लग गई, पूरा बाइक जलकर खाक हो गया,बाइक सवार युवक बुरी तरह जख्मी हो गया। प्रत्यक्ष दर्शियों ने संवाददाता को बताया कि टक्कर इतनी जबरदस्त आवाज के साथ हुई कि अगल-बगल के ग्रामीण एकजुट हो गए। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी,पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर,डायल 112 की पुलिस टीम और सिपाही घटना स्थल पर पहुंच गए।
बुरी तरह से घायल बाइक सवार युवक को इलाज हेतु जीएमसीएच में भर्ती कराया गया। घायल युवक की पहचान,पूर्वी चंपारण के सुगौली थाना क्षेत्र के भट्ठाहां
गांव निवासी,विलास यादव के 22 वर्षीय पुत्र,विकास कुमार के रूप में की गई है।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम