बेतिया के दो व्यक्तियों का कार व बस की टक्कर से मुजफ्फरपुर क्षेत्र में हुई मौत।
बेतिया, बिहार।
जिला के दो युवकों का मुजफ्फरपुर के पारु थाना क्षेत्र के लालूछपरा के पास रांची से बेतियाआ रही कार और बस की सीधी टक्कर में कर में सवार ड्राइवर और मालिक की मौत हो गई, इतना ही नहीं उस कार का परक्षा उड़ गया। पुलिस ने जेसीबी की मदद से कार के अंदर से ड्राइवर और मालिक को निकाला।इस घटना के बाद बस का चालक, उपचालक और कनडक्टर मौका का फायदा उठाकर फरार हो गया।
मृतक की पहचान,कार का मालिक,भानु प्रताप दुवेदी उम्र 48 वर्ष,पिता, कमलाकांत द्विवेदी,शनिचरी थाना क्षेत्र के गोरा गांव के थे, चालकओम प्रकाश,उम्र 35 वर्ष,पिता,राजदेव प्रसाद, बासोपट्टी पंचायत के मठिया रसूलपुर, वार्ड नंबर 11 के थे
घटना के बारे में संवाददाता को पता चला है कि भानु प्रताप द्विवेदी अपने दादी के श्राद्ध में शामिल होने के लिए इन लोगों के साथ जा रहे थे।
Comments
Post a Comment