थैलेसीमिया पीड़ित हसन के निधन पर पढ़ा गया कुरआन-ए-पाक।

सैय्यद फरहान अहमद 
गोरखपुर, उत्तर प्रदेश। 
जामिया अल इस्लाह एकेडमी नौरंगाबाद के अध्यक्ष व फिरदौस जामा मस्जिद जमुनहिया बाग के सचिव आसिफ महमूद व शीरीन आसिफ के दस वर्षीय पुत्र हसन आसिफ का थैलेसीमिया जैसी गंभीर बीमारी से निधन हो गया। मरहूम हसन को गोरखनाथ कब्रिस्तान में सुपुर्दे खाक किया गया। मंगलवार को फिरदौस जामा मस्जिद जमुनहिया बाग में सैकड़ों लोगों ने कुरआन-ए-पाक पढ़ा। मुफ्ती-ए-शहर अख्तर हुसैन मन्नानी, मौलाना अनवर अहमद, हाफिज रहमत अली निजामी, कारी मुहम्मद अनस नक्शबंदी, हाफिज आमिर हुसैन निजामी ने मरहूम हसन के लिए खुसूसी दुआ की। इस दौरान हाजी रईस अहमद, खालिद महमूद, नदीम सिद्दीकी, नेहाल अहमद, मुजफ्फर हसनैन रुमी, शहबाज सिद्दीकी, पार्षद नूर मोहम्मद, नवेद आलम, मोहम्मद आजम, फरहान, दानिश, मोहम्मद आसिफ, शीराज सिद्दीकी, जावेद, हारून रशीद, अख्लाक अहमद, नियाज अहमद, ताबिश सिद्दीकी, हाजी फैज अहमद खान, याकूब सहित मोहल्ले व मस्जिद कमेटी के तमाम लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त की और परिवार को ढांढस बंधाया।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम