फाइबर का घरेलू रसोई गैस सिलेंडरआपूर्ति करने की मांग:-- सुरैया सहाब

शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
घरों में उपयोग करने हेतु घरेलू गैस सिलेंडर जो लोहे की बनी हुई है,विगत 25 वर्षों सेआपूर्ति की जा रही है, जिसमें कई तरह से विस्फोट होने,आग लगने से जान जाने तक की नौबतआ जाती है, इस तरह की घटना कई बार देखनेऔर सुनने को मिल  चुकी है,बहुत सारी महिलाएं किशोरियों,युवतियां इसकी शिकार हो चुकी है।खाना बनाने के क्रम में,गैस चुलाह जलाने के दौरान साड़ी में आग पकड़ने के कारण जीवनलीला समाप्त हो जाती है,परिवार बर्बाद हो जाते हैं, घर बर्बाद हो जाते हैं, विस्फोट के कारण मकान, दुकान,रसोई घर इत्यादि नेस्तनाबूद हो जाते हैं। इन्हीं सब घटनाओं को देखते हुए,
मानवाधिकार कार्यकर्ता - सह - सामाजिक कार्यकर्ता,सुरैया सहाब ने जिला पदाधिकारी, जिलाआपूर्ति पदाधिकारी से
जनहित में मांग की है कि 
घरेलू रसोई गैस उपभोक्ताओं को फाइबर गैस सिलेंडर की आपूर्ति कराई जाए। यह सिलेंडर पारंपरिक लोहे के  सिलेंडरों की तुलना में लगभग आधे वजन के होंगे, जिसे उठानाआसान होगा, साथ ही साथ इनमें ट्रैकिंग तकनीक और उन्नत सुरक्षा मानक होंगे,जिससे चोरी पर रोक लगेगी,साथ ही विस्फोट की संभावना बेहद कम हो जाएगी। सरकार से सुरक्षा बढ़ानेऔर उपभोक्ताओं की सुविधा सुनिश्चित करने की दिशा में घरेलू रसोई गैस उपभोक्ताओं को फाइबर घरेलू गैस सिलेंडर ही सरकार आपूर्ति कराये,ताकि सभी तरह की घटनाओं से सुरक्षा मिल सके।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम