जीविका दीदियां ने नगर निगम कार्यालय का सहायता राशि का भुगतान नहीं होने पर किया घेराव।

शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
स्थानीय नगर थाना क्षेत्र में अवस्थित,बेतिया नगर निगम कार्यालय पर जीविका दीदियां नेअपने बकाया सहायता राशि के भुगतान को लेकर घेराव किया। यह विरोध,मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की महिला सशक्तिकरण योजना के तहत स्वरोजगार के लिए मिलने वाली सहायता राशि न मिलने के कारण किया गया। राज्य सरकार ने जीविका समूह से जुड़ी महिलाओं को स्वरोजगार हेतु 10 हजार की सहायता राशि प्रदान करने की योजना शुरू की थी, इसका उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है, हालांकि ग्रामीण क्षेत्रों में इस योजना का लाभ मिल रहा है, लेकिन शहरी क्षेत्र मेंअपेक्षित लाभ न मिलने से महिलाओं मेंअसंतोष व्याप्त है। जीविका दीदी के समूह के महिलाओं ने संवाददाता को बताया कि अभी तक ना तो कोईआर्थिक सहायता मिली है,और ना ही किसी सरकारी सुविधा का लाभ हम लोगों को मिला है।घेराव कर रही महिलाओं ने मांग किया है कि शहरी क्षेत्र में भी जीविका योजना को प्रभावी ढंग से लागू किया जाए,ताकि वह भी स्वरोजगार कर आत्मनिर्भर बन सके।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम