प्रेम प्रसंग में युवती का किया यौन शोषण,शादी से इनकार, प्राथमिकी हुई दर्ज।
बेतिया, बिहार।
इन दिनों इस आधुनिक युग में सोशल मीडिया के माध्यम से
बड़ी ही आसानी के साथ प्रेम प्रसंग का मामला चल रहा है, युवक/युवतियां इसके माध्यम से एक दूसरे से बहुत जल्द ही नजदीक हो जा रहे हैं, और प्रेमप्रसंग में पड़ जा रहे हैं।इसके बाद प्रेमी और प्रेमिका आपस में कहीं न कहीं मिलकर आपस में यौन शोषण करके जिंदगी का लुत्फ उठा रहे हैं,इसके बाद जब प्रेमिका गर्भवती हो जा रही है तो प्रेमी उससे जान छुड़ाकर भागना चाह रहा है, प्रेमिका जब शादी करने पर बल दे रही है,तो तरह-तरह की प्रताड़ना दिया जा रहा है।
प्रेमिका के परिजन जब प्रेमी के परिजनों से मिलकर शादी विवाह को अंजाम देना चाह रहे हैं,तो लड़के वाले तरह तरह के प्रताड़ना दे रहे हैं, शादी से इनकार कर दे रहे हैं।
इसी क्रम में इंडिया खबर संवाददाता को पता चला है कि कुमार बाग थाना क्षेत्र के एक गांव से 20 वर्षीय युवती को शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का मामला सामने आया है। युवती ने जब शादी करने के लिए कहा तो युवक घर छोड़कर फरार हो गया। लड़की के परिजन युवक के घर पर शादी की बात करने के लिए गए तो उन लोगों ने गाली गलौज,मारपीट कर भगा दिया,इसके बाद पीड़ित ने कुमारबाग थाना में जाकर प्राथमिकी दर्ज कराई है।
प्राथमिकी में मझौलिया थाना क्षेत्र के शिमला मदरसा के निवासी,बिट्टू कुमार, कंचन शाह,मा,मूनी देवी,प्रभु साह, सुनैना देवी,संजय शाह को अभियुक्त बनाया गया है।
प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस से जांच पड़ताल में जुड़ गई है।बिट्टू साह उसके घर के बगल में मौसा मौसी के घर पर रहता था,इसी बीच पीड़िता से प्रेम प्रसंग हो गया, उसे लगातार 2 वर्षों तक यौन शोषण करता रहा। गर्भवती होने के पश्चात पीड़िता ने बिट्टू कुमार से शादी करने को कहा तो हमेशा बहाना बनाता था,अंत में घर भाग गया।
Comments
Post a Comment