जिला अपराध निरोधक कमेटी गोरखपुर ने नवागत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक का किया स्वागत।
गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।
जिला अपराध निरोधक कमेटी गोरखपुर का एक प्रतिनिधि मण्डल शहर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा० कौस्तुभ से मिलकर उनका शहर में वापसी पर स्वागत व अभिनंदन किया तथा साथ ही उन्हें जिला अपराध निरोधक कमेटी की एक आधिकारिक बैठक में बुलाने की सहमति मांगी गयी, जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार किया ।
इस प्रतिनिधि मंडल में जिला अपराध निरोधक कमेटी के उपाध्यक्ष पुष्पदन्त जैन, मंत्री अचिन्त्य लाहिड़ी, कोषाध्यक्ष सूर्य कुमार त्रिपाठी , मिडिया प्रभारी अखिलेश कुमार गुप्ता, महाबीर प्रसाद कण्डोई प्रतिनिधि मण्डल में शामिल रहे।
Comments
Post a Comment