पुलिस की कार्रवाई में स्विफ्ट कार से 624 बोतल विदेशी शराब हुआ जब्त।
बेतिया, बिहार।
स्थानीय कालीबाग थाने की पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक स्विफ्ट कार से अंग्रेजी शराब लाई जा रही है पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक स्विफ्ट कार से 624 बोतल किंग़फिसर शराब जप्त की है,जब्त शराब की कुल मात्रा 312 लीटर बताई गई है।कालीबाग थाने की पुलिस को सूचना मिली थी कि लोरिया कीओर से बेतिया
आ रही एक संदिग्ध कार में शराब ले जाया जा रहा है। पुलिस ने जब कार को रोकने का प्रयास किया तो तस्कर तेजी से भागनेलगे,भागने के दौरान कार ने दूसरी दिशा में आ रही एक यू पी नंबर की इनोवा कार को टक्कर मार दी,जिसके बाद तस्कर मौके से फरार हो गया। थानाअध्यक्ष,अजय कुमार चौधरी ने संवाददाता को बताया कि जब्त वाहन मारुति कंपनी का स्विफ्ट कार है,जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर BR31J 2735 है। पुलिस ने गाड़ी नंबर के आधार पर थाना कांड संख्या 42/26 दर्ज कर लिया है,साथ ही फरार तस्कर की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।
Comments
Post a Comment