गन्ना लदी ट्राली से टकराई बाइक,युवक की हुई मौत।
बेतिया, बिहार।
लौरिया रामनगर मुख्य मार्ग पर मललाही टोला गांव के नजदीक देर शाम एक सड़क हादसे में 18 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब बीच सड़क पर पलटी गन्ना लदेओवरलोडेड ट्रेलर से बाइक की जोरदार टक्कर हो गई।थानाअध्यक्ष,रमेश कुमार शर्मा ने संवाददाता को बताया कि लोरिया कीओर से आ रही रामनगर जा रहे पल्सर बाइक सवार युवक कीअचानक बीच सड़क पर लदे गन्ना लदे टेलर से भिड़ंत हो गई,घटनास्थल पर युवक ने दम तोड़ दिया।मृतक की पहचान शिसवनिया पंचायत के बारवा गांव निवासी, घनश्याम पंडित के पुत्र,शैलेश कुमार के रूप में की गई है।मृतक अपने पारिवारिक समारोह में शामिल होने के लिए जा रहा था,तभी यह घटना घट गई।
Comments
Post a Comment