तेज रफ्तार बाइक सवार ने युवक को मारी ठोकर, हुई मृत्यु।

शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
बेतिया मोतिहारी नेशनल हाईवे पर हुई एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई।माधोपुर फॉर्म के नजदीक तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी,जिससे  गंभीर रूप से घायल युवक ने इलाज के दौरान ही जीएमसीएच बेतिया में दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान,माधोपुर गांव निवासी
इंद्रदेव राम के 32 वर्षीय पुत्र प्रभु राम के रूप में की गई है पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जीएमसीएच में पोस्टमार्टम कराया,फिर शव को परिजनों को सौंप दिया। 
परिजनों ने संवाददाता को बताया कि प्रभु रामअपने घर से लौट रहे थे,तभी माधोपुर फॉर्म के पास एक तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी,हादसे में वह सड़क पर गिर गए,जिससे गंभीर रूप से घायल हो गए  आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तत्काल परिजनों को सूचना दी,घायल अवस्था में ही उन्हेंअस्पताल पहुंचाया।जीएमसीएच में डॉक्टर ने उनका इलाज शुरू किया लेकिन उनकी हालत लगातार बिगड़ती चली गई,अंतत इलाज का दौरान उनकी मौत हो गई।पुलिस इस घटना की जांच शुरू कर दी है,साथ ही बाइक सवार युवक की तलाश कर रही है।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम