ट्रेन की चपेट में आने से आउटसोर्सिंग रेलकर्मी की हुई मौत।
बेतिया, बिहार।
कुमारबाग गुमटी के पास ट्रेन की चपेट में आने से रेल ट्रैक पर काम कर रहे एक आउटसोर्सिंग कुर्मी,आशीष कुमार,उम्र 26 वर्ष की मौत हो गई है। घटना प्रातः काल की बताई गई है घटना की सूचना मिलते हीअन्य कर्मी घटनास्थल पर पहुंचे,उसे अस्पताल पहुंचाएं,मगर डॉक्टर ने देखते ही उसे मृत् घोषित कर दिया। थाना अध्यक्ष प्रभाकर प्रभाकर पाठक ने संवाददाता को बताया कि मृत्कर्मी का शव पोस्टमार्टम हेतु सरकारी मेडिकल कॉलेजअस्पताल बेतिया भेज दिया गया है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी केअनुसार,मृतक यूपी के संत रविदास नगर भदोही के गोपीगंज थाने के इब्राहिमपुर गांव के निवासी, आसाराम के पुत्र,आशीष कुमार था। संवाददाता को आगे पता चला है कि मृतक को रेल पटरी पर काम कर रहा था,बहुत घना कोहासा था,जिससे ट्रेन नजर नहीं आई,मेमो ट्रेन से बहुत जबरदस्त धक्का लगा जिससे वह फेंका गया, जख्मी हो गया,जख्मी हालत मेंअन्य कर्मियों ने उसे अस्पताल पहुंचाया,मगर डॉक्टर ने उसे मृत् घोषित कर दिया गया। घटना के बाद मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है और पोस्टमार्टम करा कर शव को उनके परिजनों को सौंप दिया जाएगा,ताकि वहअपना घर ले जाकर अंतिम संस्कार कर सकें। मृतक अविवाहित था।
मृतक के मौत पर परिजनों में कोहराम मच गया,ग्रामीण भी में भी गम का महाल है। मृतक के साथ काम करने वाले उसके निधन पर बहुत दुखित हैं।
Comments
Post a Comment