मिर्गी का दौरा पड़ने से रोजा नहीं टूटेगा - उलमा किराम
रमजान हेल्पलाइन नंबर 8604887862, 9598348521, 9956971232, 7860799059 पर जुमा को सवाल ओ जवाब का सिलसिला जारी रहा। लोगों ने नमाज, रोजा, जकात, फित्रा आदि के बारे में सवाल किए। उलमा किराम ने क़ुरआन व हदीस की रोशनी में जवाब दिया।
1. सवाल : रोजे की हालत में अगर मिर्गी के रोगी को दौरा पड़ जाए तो क्या रोजा टूट जाएगा?
जवाब : रोजा नहीं टूटेगा।
2. सवाल : रोजे की हालत में बच्चे को दूध पिलाना कैसा क्या इससे भी रोजा टूट जाएगा?
जवाब : नहीं। रोजे की हालत में बच्चे को दूध पिलाने में कोई हर्ज नहीं न ही इससे रोजा टूटता है और न ही वुजू।
3. सवाल : क्या खूनी बवासीर से रोजा टूट जाता है?
जवाब : नहीं खूनी बवासीर से रोजे पर कोई असर नहीं पड़ता।
4. सवाल : क्या आंख में सुर्मा लगाने और सर में तेल लगाने से रोजा टूट जाता है?
जवाब : नहीं। आंख में सुर्मा लगाने और सर में तेल लगाने से रोजा नहीं टूटेगा अगरचे उसका मजा हलक में मालूम हो।
Comments
Post a Comment