बेतिया में झपटमार गिरोह सक्रिय,बाईक सवार ने महिला के गले से सोने के मंगलसूत्र छीना।

शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
इन दिनों नगर में पुनः झपटामार गिरोह सक्रिय होता नजरआ रहा है,इसी क्रम में संवाददाता को पता चलाहै कि स्थानीय नगर थाना क्षेत्र के सुप्रिया सिनेमा रोड मोटानी पेट्रोल पंप के पश्चिम स्थित गली में बाइक पर सवार दो बदमाश ने झपटा मारकर एक महिला के गले से सोने का मंगलसूत्र नोच लिया,फिर दोनों बदमाशआसानी से फरार हो गए।घटना की सूचना पर डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची,सीसीटीवी फुटेज सेअपराधियों की पहचान करने की कोशिश की।महिलाअपनी मां के साथ कथामटकोर में शामिल होने गई थी,मामले में महिला के पति कमलनाथ नगर निवासी लक्ष्मण प्रसाद गुप्ता ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।दर्ज प्राथमिकी में लक्ष्मण प्रसाद गुप्ता ने पुलिस से बताया है कि उनकी पत्नी, शाम 6:00 बजेअपनी मां के साथ सुप्रिया सिनेमा रोड में कथामटकोर केआयोजन में शामिल होने जा रही थी,वह कुछ देर पहले पहुंच कर अपनी बाइक खड़ी कर रहे थे,तभी अचानक उत्तर दिशा की गली से बाइक सवार दो बदमाश तेजी से पहुंचे,बाइक के पीछे बैठे बदमाश ने झपटा मारकर उनकी पत्नी के गले से सोने का मंगलसूत्र नोच लिया,तेजी से कुछ ही सेकंड में दोनों फरार हो गए। शोरगुल होने परआसपास के लोग एकत्रित हो गए। सूचना पर पुलिस पहुंची,सीसीटीवी फुटेज सेअपराधियों के पकड़ने की कोशिश की जा रही है।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम