जिलाधिकारी का परीक्षा केंद्रों पर औचक निरीक्षण।
छत्रपति संभाजीनगर (औरंगाबाद)महाराष्ट्र।
उच्च माध्यमिक (कक्षा 12वीं) बोर्ड परीक्षा के दौरान जिलाधिकारी तथा जिला दक्षता समिति के अध्यक्ष दिलीप स्वामी ने आज परीक्षा केंद्रों का अचानक दौरा कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। आज कक्षा 12वीं का अर्थशास्त्र विषय का प्रश्नपत्र आयोजित किया गया था।
जिलाधिकारी स्वामी ने सिडको स्थित पद्मश्री वसंतदादा पाटील उच्च माध्यमिक विद्यालय तथा चिकलठाणा के न्यू हाईस्कूल एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय इन दो परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परीक्षा संचालन की पूरी प्रक्रिया, परीक्षा कक्षों में अनुशासन, बैठने की व्यवस्था, गोपनीयता और पारदर्शिता का विस्तृत जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान केंद्रों पर स्थापित सीसीटीवी प्रणाली, उसकी स्टोरेज व्यवस्था और नियंत्रण प्रणाली की भी जांच की गई। साथ ही विद्यार्थियों के लिए पर्याप्त प्रकाश, वेंटिलेशन तथा स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता का भी निरीक्षण किया गया। परीक्षा केंद्रों पर शांत और एकाग्र वातावरण में विद्यार्थियों को उत्तर लिखते देख जिलाधिकारी ने संतोष व्यक्त किया तथा परीक्षा व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए।
Comments
Post a Comment