छत्रपति शिवाजी की जयंती पर आयोजित हुआ कार्यक्रम।

शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
स्थानीय नगर थाना क्षेत्र में अवस्थित,पटेल नगर में, पटेल समाज के द्वारा पटेल गार्डन बेतिया में,छत्रपति शिवाजी की जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई गई।
इसअवसर पर उपस्थित महानुभावों के बीच रहे सेवानिवृत्ति डीएसपी, रामदास बौद्ध,प्रख्यात कवि और चिंतक,गोरख प्रसाद मस्ताना,मिसाइल इंजीनियर सह जदयू नेता,विजय कश्यप के साथ साथ नंदलाल पटेल ने शिवाजी महाराज की जीवनी पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला,इसअवसर पर उपस्थित सभी महानुभावों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए,साथ ही छत्रपति शिवाजी की जीवनी पर वृत्तांत रूप से प्रकाश डाला। इस कार्यक्रम के मंच का संचालन,समाज सेवीऔर विद्वान नंदलाल प्रसाद ने की। शिवाजी की धर्मनिरपेक्ष नीति पर प्रकाश डालते हुए उन्हें महान विचारों का व्यक्तित्व बताया।कार्यक्रम की अध्यक्षता,रामदास बौद्ध ने बड़ी सुगमतापूर्वक की। छत्रपति शिवाजी की जीवनी से हम लोगों को सबक लेना चाहिए,साथ ही उनके बताए हुए रास्ते पर चलकरअपने जीवन में सुधार लाना चाहिए,
अगर ऐसा हम लोग करेंगे तो छत्रपति शिवाजी महाराज की सच्चीश्रद्धांजलि होगी।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम