नेपाल में गूंजा गोरखपुर का नाम हिना कौसर को मिला "मातृभाषा रत्न अंतर्राष्ट्रीय मानद उपाधि" सम्मान।

सेराज अहमद कुरैशी 
गोरखपुर, उत्तर प्रदेश। 
गोरखपुर की प्रसिद्ध युवा कवयित्री एवं लेखिका हिना कौसर गोरखपुरी को नेपाल के काठमांडू में सम्मानित किया गया है। आज अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के अवसर पर नेपाल की प्रसिद्ध संस्था शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउंडेशन नेपाल द्वारा हिना कौसर को मातृभाषा रत्न मानद उपाधि सम्मान से सम्मानित किया गया है। नेपाल भारत मैत्री विकास, देवनागरी लिपि के संरक्षण संवर्द्धन, नेपाल भारत की मैत्री भाषा हिंदी/नेपाली के वैश्विक प्रचार प्रसार तथा देश विदेश के कवि, लेखक, साहित्यकार और शिक्षकों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आज अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के अवसर पर नेपाल, भारत सहित 5 देश के एक हजार प्रतिभाओं को मातृभाषा रत्न मानद उपाधि सम्मान, तथा मातृभाषा गौरव सम्मान प्रदान कर सम्मानित किया गया है। इस अवसर पर गोरखपुर की प्रसिद्ध कवयित्री एवं लेखिका हिना कौसर को प्रशस्ति पत्र सर्टिफिकेट प्रदान कर सम्मानित किया गया है।  हिना कौसर की साझा संकलन की 29 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं,10 एकल पुस्तकों का संपादन भी कर चुकी हैं और अभी दो साहित्यिक पत्रिकाओं का संपादन कर रही हैं। विभिन्न साहित्यिक तथा सामाजिक संस्थाओं से आबद्ध हिना कौसर को 200 से अधिक राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय प्रतिष्ठित सम्मान भी मिल चुके हैं। इसके अलावा ये नव प्रज्ञा काव्य फाउंडेशन की "ब्रांड एंबेसडर" भी हैं।
हिना कौसर को सम्मान की बधाई देते हुए संस्था के अध्यक्ष आनन्द गिरि मायालु ने कहा - शब्द प्रतिभा का उद्देश्य है प्रतिभाओं का प्रोत्साहन कर उनमें नव ऊर्जा का विकास करना इसी कड़ी में आज गोरखपुर की लोकप्रिय कवयित्री एवं लेखिका हिना कौसर गोरखपुरी का अंतर्राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित होना गौरव का विषय है। ज्ञात हो कि हिना कौसर गोरखपुरी एक कवयित्री एवं लेखिका हैं। इनकी लिखी कविताएं समाज को सकारात्मक संदेश देती है। बहुमुखी प्रतिभा की धनी हिना कौसर जैसी प्रतिभाशाली रचनाकारों को राज्य की ओर से सम्मान प्रदान कर प्रोत्साहित करने की आवश्यकता है। हिना कौसर के सम्मान की खबर पाकर उनके परिचित तथा मित्रों ने बधाई और शुभकामनाएं दी है।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम