बेतिया स्टेशन परिसर से पति-पत्नी शराब सहित गिरफ्तार।


शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
आगामी होली पर्व को देखते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर जिले भर में मधनिषेध विभाग द्वारा जांचअभियान चलाया जा रहा है,इसी क्रम में बेतिया स्टेशन परिसर से मध्निषेध विभाग की टीम ने दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया,गिरफ्तार दोनोंआपस में पति-पत्नी बताए गए हैं। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान कालीबाग थाना क्षेत्र के नया बाजार निवासी,दीपूकुमार के रूप में हुई। इस अवैध कार्य में उसकी पत्नी सीमा देवी भी उसका सहयोग कर रही थी। संवाददाता को घटना के बारे में पता चला है कि शराब बनाकर बेतिया मेंआपूर्ति  दोनों पति-पत्नी किया करते थे। मध्निषेध विभाग के अवर निरीक्षक,खुशबू कुमारी ने संवाददाता को बताया कि दीपू कुमार बाहर से शराब लाकर बेतिया में आपूर्ति करता था,शराब का खेप ले जाने के चक्कर मेंअपनी पत्नी,सीमा देवी को स्कूटी से बुलाया था,ताकि वह शराब को सुरक्षित तौर से ले जा सके। पुलिस को इन दोनों की गतिविधियों पर संदेह हुआ,तभी उनका जांच करना शुरू किया,तब उसके पास से 7.5 लीटर देसी शराब बरामद हुआ।पुलिस ने मौके से दोनों पति-पत्नी को स्कूटी सहित गिरफ्तार कर लिया।इस संबंध में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करआगे की कार्रवाई कर रही है।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम