सामाजिक समस्याओं की समीक्षा को लेकरऑल इंडिया गरीब पत्रकार संघ की हुई बैठक।
बेतिया, बिहार।
ऑल इंडिया गरीब पत्रकार संघ की बैठक विभिन्न सामाजिक मुद्दे पर समीक्षात्मक बैठक की गई, जिसमें इस बात पर सहमति बनाई गई कि पत्रकारों की एकजुटता,उनकी उनकी समस्याओं के निराकरण हेतु ससमय कार्यक्रम का निर्धारण,बैठक में समय की पाबंदी,अनुशासन तथा पत्रकारों के हित मेंआगामी दिनों चनपटिया विधायक अभिषेक रंजन के माध्यम से पत्रकारों के हक के लिए आवाज उठाने,राज देवड़ी परिसर में स्थित कबाड़ की दुकानों से फैल रहे गंदगी, आवागमन में असुविधा पर अंकुश लगाने के लिए एडीएम से मिलकर उनको ज्ञापन सौंपने सहितअन्य बिंदुओं पर चर्चा की गई।साथ ही यह भी निर्णय लिया गया कि आगामी 8 मार्च 2026 कोअंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस केअवसर पर महिलाओं के सम्मान में निशुल्क जांच शिविर आयोजन किया जाएगा।आगामी 9 मार्च को सामाजिक एवं सामूहिक अफतार पार्टी काफी आयोजन होगा, इन्हीं सब बिंदुओं पर चर्चा के बाद अन्य बिंदुओं सहित कई विषयों पर सहमति बनी।इसअवसर पर ऑल इंडिया गरीब पत्रकार संघ के सभी सदस्यों की उपस्थिति सराहनीय रही।
विदित हो कि ऑल इंडिया गरीब पत्रकार संघ विभिन्न अवसरों पर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों काआयोजन करके
सामाजिक समरसता बनाने में एक अहम कड़ी जोड़ रही है।
Comments
Post a Comment