साइबर ठगी करने वाले अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
बेतिया, बिहार।
इन दिनों शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में साइबर ठगी करने वालों का मनोबल बढ़ गया है
नितयदिन साइबर ठगी का मामला सुनने और देखने को मिल रहा है। साइबर ठगी करने का इस डिजिटल युग में बहुत सारे हथकंड हैं,जो मासूम लोगों को लालच देकर
ऑनलाइन ठगी करके, बिजली बिल की माफी का झांसा देकर,एटीएम कार्ड बदलकर,ऑनलाइन सामान की खरीददारी खरीददारी करके,बैंक खाते में रुपया भेजने का लालच देकर, ओटीपी के माध्यम से साइबर ठगी की जा रही है।इसी क्रम में संवाददाता को पता चला है कि बेतिया साइबर थाना को मिली गुप्त सूचना के आधार पर,नौतन थाना क्षेत्र के,संदीप कुमार गुप्ता,उम्र 32 वर्ष पिता,स्वर्गीय उमाशंकर प्रसाद,साकिन, मंगलपुरगुदरिया वार्ड नंबर 5,
थाना नौतन जिला पश्चिमी चंपारण ने लोगों से मुल अकाउंट खरीद कर उसे अकाउंट में साइबर फ्रॉड का पैसा मांगते हैं,साथ हीअपना कमीशन रखकर, अपने सहयोगी साइबर ठगी करने वाले को पैसा भेजकर, वित्तीय धोखाधड़ी करके राशि का हेर फेर करते हैं। लाखों लाख की ठगी करने का मामला पुलिस को पता चलने पर,इसके सत्यापन उपरांत कार्रवाई करने हेतु
और यह पुलिस अधीक्षक को सूचना करके एक टीम का गठन किया किया जिसने साइबर थाने के सभी पुलिसकर्मी को लगाकर, नौतन थाना के पुलिस की मदद से गुप्ता वस्त्रालय के दुकान पर उनके विभिन्न दराजों से छापेमारी की गई जिसमें 28 एटीएम कार्ड,8 मोबाइल फोन,10सिमकार्ड 5 बैंक पासबुक,4चेक बुक के साथ साइबरअपराधी को गिरफ्तार किया गया। अपराधी ने स्वीकार किया कि 7 से 8% के दर से कमीशन लेकर साइबर ठगी का काम करते हैं।इस संबंध में बेतिया साइबर थानाकांसंख्या8/26
दिनांक 14/2/26 दर्ज कर
एक साइबरअपराधी को जेल भेज दिया गया।
Comments
Post a Comment