वाहन की ठोकर से वृद्ध की हुई मौत,फैली सनसनी,मचा कोहराम।
बेतिया, बिहार।
बैरिया थाना क्षेत्रअंतर्गत चूड़ीहरवा टोला गांव में सड़क के किनारे बैठे हुए एक वृद्ध की चारपहिया वाहन की ठोकर से मौत हो गई,परिवार में सनसनी फैल गई,पूरे ग्रामीण क्षेत्र में कोहराम मच गया।मृतक की पहचान इसी गांव के जमुनाराम,उम्र 60 वर्ष बताई गई है। घटना के बारे में संवाददाता को पता चला है कि यमुनारामअपने घर से कुछ दूरी पर सड़क के किनारे बैठे हुए थे,तभी गांव के ही एक चारपहिया वाहन चालक ने लापरवाही बरतते हुए ठोकर मार दी,ठोकर लगते ही वह गंभीर रूप से घायल हो गए,वाहनचालक मौके का फायदा उठाकर वाहन लेकर फरार हो गया परिवारजन ने उनको उठाकरअस्पताल ले गए, अस्पताल में डॉक्टरों ने इनका इलाज किया,मगर इलाज के दौरान ही उनकी मृत्यु होगई।जीएमसीएच बेतिया में शव का पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।अस्पताल में मृतक के साले, परसराम ने संवाददाता को बताया कि जमुना राम बिल्कुल स्वस्थ थे प्रतिदिन की तरह वह अपने खेत पर जाकर बैठे रहते थे।
घटना के बारे में पूरी बात एसडीपीओ,रजनीशकांत प्रियदर्शी ने संवाददाता को बताया कि मृतक,जमुना राम की मौत चारपहिया वाहन की ठोकर लगने से हुई है।उन्होंने आगे बताया कि परिजनों के द्वाराआवेदन मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर जांच की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।
फरार वाहनचालक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी गई है।मृतक के मौत के बाद उनके परिवार में दुख का पहाड़ टूट पड़ा। पत्नी,बेटी,पतोहू,बेटा का रोरो कर बुरा हाल है। घर में चारोंओर मातम पसरा हुआ है,ग्रामीण कीअपार भीड लगी हुई है,सभी लोग शोक संतप्त परिवार को ढहर बंधा रहे हैं।
Comments
Post a Comment