केंद्रीय श्रम संगठनों के आह्वान पर एकदिवसीय भारत बंद का हुआआयोजन।
बेतिया, बिहार।
केंद्रीयश्रम संगठनों के आह्वान पर एकदिवसीय भारत बंद काआयोजन किया गया।इस दौरान स्टेशन चौक से जिला मुख्यालय तक विरोध मार्च निकाला गया, मार्च का नेतृत्व, सिकटा के पूर्व विधायक,वीरेंद्र गुप्ता ने किया।सभा को संबोधित करते हुए उन्होंनेआरोप लगाया कि केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए नए श्रमकानून मजदूर विरोधी है,साथ ही श्रमिकों को गुलामी की
ओर धकेला जा रहा है। एपिस्टन फाइल से जुड़े तत्वों को सार्वजनिक करने की भी मांग की गई।वीरेंद्र गुप्ता ने संवाददाता को बताया कि एपिस्टम फाइल से जुड़े तथ्यों को सार्वजनिक करने की मांग को लेकर भी धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया।उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि भारत किस दबाव में,रूस और ईरान से तेल आयात बंद कर रहा है,इसके साथ ही भारतअमेरिका के बीच हुएअंतरिम व्यापारिक समझौता को रद्द करने की मांग की गई ।
Comments
Post a Comment