छत्रपति संभाजीनगर में राजस्व विभाग के कार्यों की समीक्षा।

ब्यूरो चीफ अनवर कादरी 
छत्रपति संभाजीनगर, औरंगाबाद, महाराष्ट्र। 
– राज्य के राजस्व विभाग के अपर मुख्य सचिव विकास खारगे ने आज जिलाधिकारी कार्यालय में जिले के राजस्व विभाग के कामकाज की विस्तृत समीक्षा की।
इस समीक्षा बैठक में विभागीय आयुक्त जितेंद्र पापळकर, अपर जिलाधिकारी संभाजी अडकुणे, निवासी उपजिल्हाधिकारी जर्नाधन विधाते, उपजिल्हाधिकारी (भूमि अधिग्रहण) एकनाथ बंगाळे, उपजिल्हाधिकारी (भूमि अधिग्रहण) सुचित्रा शिंदे, उपजिल्हाधिकारी (रोजगार गारंटी योजना) रुपेश शिंगारे, उपविभागीय अधिकारी पैठण-फुलंब्री निलम बाफना, उपविभागीय अधिकारी व्यंकट राठोड, खनन अधिकारी दिनेश झांपले, तहसीलदार छत्रपति संभाजीनगर शिवानंद बिडवे सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
जिलाधिकारी कार्यालय परिसर स्थित सेतु सुविधा केंद्र के निरीक्षण के दौरान श्री खारगे ने निर्देश दिए कि आम नागरिकों को शासन द्वारा निर्धारित किफायती दरों पर और समयबद्ध तरीके से सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं। साथ ही ‘आपले सरकार’ पोर्टल के माध्यम से नागरिकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन समय पर प्रदान किया जाए।
गैरान एवं शासकीय जमीनों पर अतिक्रमण कम करने के लिए राजस्व विभाग, जिला परिषद, महावितरण तथा अन्य संबंधित विभागों के बीच समन्वय स्थापित कर प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा गौण खनिज और रेत के अवैध उत्खनन को रोकने के लिए कड़ी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करने पर भी जोर दिया गया।
भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया में नागरिकों को उचित मुआवजा एवं लाभ सुनिश्चित करने, आवास योजना, पाझर तालाब, पाणंद सड़क, वर्ग-2 भूमि को वर्ग-1 में परिवर्तित करने तथा राज्य के महत्वपूर्ण सड़क और रेल परियोजनाओं के लिए आवश्यक भूमि अधिग्रहण कार्य तेजी से पूरा करने के निर्देश भी दिए गए।
बैठक में यह भी कहा गया कि राजस्व विभाग शत-प्रतिशत ई-गवर्नेंस प्रणाली अपनाए, जिलाधिकारी से लेकर गांव स्तर के कोतवाल तक समन्वय बनाए रखे तथा मार्च माह के अंत तक राजस्व वसूली लक्ष्य पूर्ण करने के लिए विशेष प्रयास किए

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम