होली मिलन समारोह का ऑल इंडिया गरीब पत्रकार संघ ने किया आयोजित।

शहाबुद्दीन अहमद 
बेतिया, बिहार।
स्थानीय मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बगीचा रेस्टोरेंट के परिसर में,ऑल इंडिया गरीब पत्रकार संघ ने होली मिलन समारोह काआयोजन हुआ। इस समारोह में शहर के प्रिंट मीडिया/इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार बंधुओ ने भारी संख्या में भाग लिया। कार्यक्रम कीअध्यक्षता,रविंद्र सिंह बौद्ध ने किया।कार्यक्रम का शुरुआत उपस्थित पत्रकारों के बीच परिचय के साथ किया गया।तत्पश्चात होली पर्व के महत्व,धार्मिक मान्यताओं के बारे में बारी-बारी से प्रकाश डाला गया।बीच-बीच में चुटकुला और हास्य व्यंग का भी दौर चलता रहा। इस मौके पर संघ केअध्यक्ष,विनय कुमार ने होली परअपनी लिखी हुई काव्य रचना को प्रस्तुत किया,जिसे सुनकर उपस्थित सभी पत्रकार बंधु मंत्रमुग्ध हो गए।वही संघ के मझौलिया प्रखंडअध्यक्ष,सत्येंद्र श्रीवास्तव ने भी अपनी लिखी हुई चुटकुले के माध्यम से सबको लोटपोट कर दिया। होली मिलन समारोह के उत्साह को दोगुना करते हुए मूर्खाधीराज की उपाधि से
सुशोभित किया गया।
नौतन प्रखंडअध्यक्ष,मुन्ना खान ने इस मौके पर सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।वही प्रिंट मीडिया के वरिष्ठ पत्रकार,शहाबुद्दीनअहमद ने होली की महत्ता पर प्रकाश डाला,सभी को गुलाल लगाने साथ साथ होली की बधाइयां एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा किऑल इंडिया गरीब पत्रकार संघ द्वारा समय समय पर सोशल एक्टिविटी के माध्यम से विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम चलाया जाता है,जिससे पत्रकार के साथ साथ समाज के हित के लिए काफी महत्व रखता है।संघ के सचिव,संजय राव ने होली के पावन त्यौहार की शुभकामनाएं देते हुए सभी को गुलाल लगाया। संघ के कोषाध्यक्ष बिट्टू कुमार ने इस मौके पर सबको होली की शुभकामनाएं दीं। नीरज मिश्रा ने भीअपने चुटकुले के माध्यम से पत्रकारों का उत्साहवर्धन किया।आदित्य दुबे ने भी अपना बौद्धिक सुझाव देते हुए इसकी महत्ता पर चर्चा की,साथ ही होली की शुभकामनाएं दी। धर्मेंद्र सर्राफ ने भी अपने काव्य रचना से सबको लोटपोट किया।इस समारोह के मौके पर संघ केअध्यक्ष,विनय कुमार,सत्या ठाकुर,धर्मेंद्र सर्राफ,नीरज मिश्रा,आदित्य दुबे,संजय राव,बिट्टू कुमार, अजीत प्रसाद,रवि पटेल, अरुण बरनवाल,मोहम्मद असलम,गुड्डू,विवेक श्रीवास्तव,रविंद्र सिंह बौद्ध, जापान भाई,मुन्ना खान, शहाबुद्दीनअहमद,सुमित कुमार सहित दर्जनों पत्रकार की उपस्थित सराहनीय रही।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम