प्रेमी युगल के साथ हुई बर्बरता का हद,पुलिस गायब।

किशोरी ने कीआत्महत्या।
शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
शिकारपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक प्रेमी युगल को एक साथ देखकर ग्रामीणों ने दोनों को जमकर पिटाई कर दी,किशोर को नंगा करके,सर मूंडकर,मुंह पर कालिख लगाकर 2 घंटे तक गांव में घुमाया गया,पेड़ में बांधकर पिटाई कि गई,उसके प्राइवेट पार्ट पर चोट किया गया, इतना ही नहीं उसका फोटो और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया गया।प्रेमी युगल को इस हद तक पिटाई की गई कि किशोरी ने लोकलाज,शर्म के चलतेआत्महत्या कर ली। बर्बरता की इस घटना के 17 घंटे बाद भी पुलिस घटना स्थल पर नहीं पहुंची,इससे पुलिस की कार्यशैली पर प्रश्न चिन्ह खड़ा हो रहा है। नरकटियागंज पुलिस की संवेदनहीनता से किशोरी ने आत्महत्या कर ली,अगर समय पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंच जाती तो शायद किशोरीआत्महत्या नहीं करती,प्रेमी युगल को 3 घंटे तक ग्रामीण मारपीट नहीं करते,किशोर को नंगा कर, सर मुंडवाकर,मुंह में कालिख लगाकर घुमाया नहीं जाता, प्राइवेट पार्ट पर चोट नहीं किया जाता,इतना ही नहीं, इस घटना का फोटो वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल नहीं किया जाता। नरकटियागंज पुलिस की लापरवाही बरतने के कारण किशोरी नेआत्महत्या कर ली 
यह घटना बहुत ही दुखद है साथ हीपुलिस की कार्यशैली, कार्यक्षमता,कार्यकुशलता, ड्यूटी में लापरवाही का होना का द्योतक है।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम