अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक हुआ बुरी तरह जख्मी, अचेत अवस्था मेंअस्पताल में भर्ती।
शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
स्थानीय बैरियाथाना क्षेत्र के हाटसरैया निवासी,शहादत अली,पिता,सरफुद्दीन खां,उम्र 22 वर्ष बाइक सेआलोक भारती से सब्जी बाजार होते हुए घर लौटने के क्रम में,एक अज्ञात वाहन के टक्कर से बुरी तरह जख्मी होकर अचेतअवस्था में जमीन पर गिर पड़ा रहा,अज्ञात वाहन चालक मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया। पीड़ित का दोस्त मोहित कुमार और पुलिस की मदद से उसको जीएमसीएच में भर्ती कराया गया,मगर इलाज कर रहे डॉक्टरों ने उसका दैनिये स्थिति को देखते हुए पटना रेफर कर दिया। परिजनों ने उसके इलाज कराने हेतु पटनाअस्पताल पहुंचे,जहां इलाज के क्रम में उसने दम तोड़ दिया।पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को हवाले कर दिया
परिजन शव के साथ बेतिया के बैरिया थाना क्षेत्र के हाट सरैया स्थितअपने निजी निवास स्थान पर पहुंचे,शव के पहुंचते ही हाहाकार मच गया,चारोंओर सनसनी फैल गई,घर परअपार भीड़ जमा हो गई,शव देखने के लिए लोगों में काफी भगदड़ मच गई,परिवारजनों,मोहल्लेवासियों ने मिलकर,कफन दफन की रस्म को अदा किया, मोहल्ले के लोग,परिवारजन जनाजा का नमाज पढ़कर दोपहर 2:30 बजे कब्रिस्तान में दफना दिया गया।मृतक के पिता,बीड़ी मजदूरी का काम करते हैं।परिवार की स्थिति ठीक नहीं है। मृतक गरीब परिवार से था,मृतक पलंबर का काम करके परिवार का पालन पोषण करता था।
इस घटना के पर्यवेक्षन का काम,नगर थाना के एसआई सुशील कुमार सिंह कर रहे हैं
पोस्टमार्टम रिपोर्टआने के बाद ही मौत का कारण के साथ वस्तुस्थिति सामने आएगी।
Comments
Post a Comment