केंद्रीय जीएसटी इंटेलिजेंस ब्यूरो टीम के छापेमारी से दो दुकान पर छापा,मचा हड़कंप।
बेतिया, बिहार।
बड़े-बड़े व्यापारियों के द्वारा जीएसटी में चोरी करने का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है,इसके घरपकड़ करने के लिए राज्य और केंद्र की जीएसटी इंटेलिजेंस ब्यूरो की टीम छापेमारी करके बड़े-बड़े व्यवसाययों जिसमें कपड़ा व्यवसाय केअलावाअन्य व्यवसायों पर छापेमारी तेज कर दी है। इसी क्रम में संवाददाता को पता चला है कि शोआबाबू चौक स्थित दो कपड़े की दुकान और नीलकमल मार्केट में गीता टेक्सटाइल,अरविंद खादी शोरुम पर सीजीएसटी टीम के द्वारा छापामारी की गई, इसमें पटना,मुजफ्फरपुर के अलावा बेतीया के दो दर्जन से ज्यादा अधिकारी मौजूद थे
जस्ट टीम के द्वारा अपने परिचय पत्र दिखाने के बाद दुकान के मलिक और सेल्समैन के होश उड़ गए, गए,टीम के द्वारा सभी संबंधित कागजातों की मांग की गई। छापेमारी की भनक मिलते ही बाजार के सभी दुकान के शटर धड़ाधड़ गिरने लगे,दुकानदार अपनी अपनी दुकान बंद करके फरार हो गए,दुकानों पर ताला लटक गए।इस जांच टीम केआने से जीएसटी चोरी करने वालों व्यवसाईयों में हड़कंप मच गई। इन्वेस्टिगेशन वीडियो की टीम ने संवाददाता को बताया के विशेष सूत्रों से पता चला था कि इन दोनों दुकानदारों के द्वाराअन्य राज्यों से भी कपड़े का व्यापार किया जाता है,इसके साथ भारी मात्रा में जीएसटी की चोरी की जाती है,इसकी जानकारी भी जीएसटी विभाग को नहीं दी जाती है।
टीम ने संवाददाता को बताया कि इन दुकानों के सभी कागजातों का गहनता से जांच की जा रही है।एक ही प्रतिष्ठान में एक सेअधिक जीएसटी नंबर लेकर कारोबार करने की भी जांच की गई।इसके साथ ही इन प्रतिष्ठान के द्वारा ऑनलाइन, ऑफलाइन व्यापार करने की भी विधिवत जांच की जा रही है। जांच टीम ने यह भी संभावना व्यक्ति की है कि आवश्यकता पड़ने पर इ डी से भी मदद ली जाएगी।
इन व्यापारियों के द्वारा जमीन में इन्वेस्टमेंट,आयकर रिटर्न जीएसटी रिटर्न,टर्न ओवर,गोदाम आदि की कुंडली भी खानगाली जा रही है। विभाग को लगातार सूचना मिल रही थी कि इन व्यवसाईयों के द्वारा बड़े पैमाने पर जीएसटी की चोरी की जा रही है,समय पर सही जीएसटी की राशि जमा नहीं की जा रही है। जॉइंट कमिश्नर दिनेश कुमार ने संवाददाता को बताया कि आवश्यकता पड़ने पर ईडी रजिस्ट्री विभाग से भी जांच कराई जाएगी,जीएसटी चोरी करने के मामले में प्रतिष्ठानों की सभीआवश्यक कागजातों को गहनतापूर्वक जांच की जा रही है।
Comments
Post a Comment