महिला का संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत।
बेतिया, बिहार।
चनपटिया प्रखंडअंतर्गत सेवरिया गांव में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने का मामला सामने आया है।मृतिका की पहचान अनूप कुमार यादव की पत्नी ने रीता देवी के रूप में की गई है।मायके के पक्ष वालों ने हत्या केआशंका जताते हुए ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाया है। घटना के बाद ससुराल पक्ष के सभी लोग घर छोड़कर फरार बताए जा रहे हैं। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तत्काल घटना स्थल पर पहुंची,शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।थानाअध्यक्ष,अनंत कुमार ने संवाददाता को बताया कि यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है,जांच होने के बाद ही वस्तु स्थिति सामने आएगी। पुलिस सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है,उन्होंने स्पष्ट किया की मृत्यु के वास्तविक कारण का खुलासा अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है,पुलिस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए साक्ष्य जुटाने,फरार संबंधित व्यक्तियों को तलाश कर रही है।
Comments
Post a Comment