बेतिया में रहने वाली एक महिला ने सूरत मेंअपने पति को जहर देकर, गला दबाकर की हत्या।

पुलिस नेभेजा जेल
शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
स्थानीय नगर थाना क्षेत्र के रहने वाली एक महिला ने अपने पति का सूरत में दूध में हलदी के साथचूहा का दवाई देकर गला,सीना दबाकर हत्या कर दी है। पुलिस को दिएअपने बयान में महिला ने कहा है कि पति ताकत बढ़ाने वाली दवाइयां खाकर मेरे साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाता था,उसके बाद हमसे अमानवीय व्यवहार,टॉर्चर करता था।महिला ने कहा कि पति की इन हरकत से हम परेशान हो चुकी थी,तथा ठान लिया था कि दूध में हल्दी के साथ जहर देकर मार डालेंगे।सूरत पुलिस ने मृतक के परिजनों की शिकायत परआरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक की पहचान,हैदरअली के रूप में की गई है।आरोपी पत्नी का नाम,इशरत जहां है दोनों मूल रूप से बेतिया के रहने वाले बताया जा रहा है, हैदरअली मुंबई में रहकर काम करता था,और पत्नी सूरत में रहती थी,पति मुंबई सेआकर सूरत में पत्नी के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए दवा खाकर उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने में,मारपीट के साथ प्रताड़ित करता था।घटना मुंबई के लिंबायत क्षेत्र की बताई गई है।इसी वजह से पत्नी,इशरतजहां इससे तंगआकरअपने पति को हमेशा के लिएअपने सेअलग करना चाहती थी,इसी वजह सेअपने पति को दूध में हल्दी के साथ चूहा का दवाई मिलाकर दिया था,जहरअसर करने लगी,उसका शरीर जब ढीला पड़ गया तो उसका गर्दन,सीना दबाकर उसको मौत के घाट उतार दिया।इसके बाद उसको स्माइमर हॉस्पिटल में इलाज हेतुभर्ती  कराया,जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।
हैदरअली की मौत के बाद बॉडी घर लाई गई,मृतक  हैदरअली की शव को दफनाने के लिए बिहार के पश्चिमी चंपारण जिला लाना चाहता था,लेकिन उसकी पत्नी,सूरत में ही दफनाने की जबरदस्ती करने लगी,इस बात पर मृतक के भाई,भाभी के बीच बहसआरोप, प्रत्यारोप हो गई।इशरतजहां की व्यवहार को देखकर मृतक के भाई को शक होने पर घटना की सूचना पुलिस को दी।पत्नी इशरतजहां ने हैदरअली की मौत को सामान्य बीमारी से बताइ, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटने,सीना दबाकर हत्या किए जाने का खुलासा हुआ है।शक केआधार पर पुलिस ने शव को फॉरेंसिक पोस्टमार्टम कराया।डॉक्टर के अनुसार,हैदर की मौत सिर्फ जहर से नहीं हुई,बल्कि उसका गला,सीना दबाया गया था,पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण गर्दन और सीने पर दबाव के चलते दम घुटना बताया गया है।पुलिस के पूछताछ में,पत्नी, इशरतजहां ने बताया कि हमने दूध में हल्दी के साथ चूहे का दवाई मिलाकर,गर्दन और सीना दबाकर उसकी हत्या की है।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम