ई रिक्शा चोरी करते समय युवक हुआ गिरफ्तार।
बेतिया, बिहार।
नगर में ई रिक्शा चोरी करने के मामले में शामिल नजनी चौक निवासी,डब्लू खान को पुलिस की टीम ने चोरी के दो ई रिक्शा समेत गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार डब्लू खान के निशानदेही पर संतघाट के कबाड़ व्यवसाईं,धीरज कुमार के यहां से ई-रिक्शा की चार बैटरी बरामद हुई। नगर के अपर थानाअध्यक्ष,नितिन कुमार ने संवाददाता को बताया कि डब्लू खान को दोपहर गुप्त सूचना केआधार पर चोरी की ई रिक्शा समेत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।इन दिनों की ई रिक्शा चोरी का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है,ई रिक्शा चोरी होने का मुख्य कारण उसमें लगे बड़ी-बड़ी कीमती बैटरी का होना बताया गया है,इसके साथ ही ई रिक्शा काआकार प्रकार बहुत छोटा, वजन में हल्का होने के कारण चोरी करने मेंआसानी हो रही है,इसके अंदर का मैकेनिकल समान के साथ अन्य पार्ट पुर्जा की चोरी करने मेंआसानी हो रही है, साथ हीआसानी से बिक भी जा रहा है,इसलिए चोर, उचक्का,स्मैकी,जुवाडी, शराबी इत्यादि इसमें से आसानी से बैटरी चुराकर बेच दे रहे हैं,इस पैसे से वह जुआ शराब,स्मैक का इस्तेमाल कर रहे हैं।पुलिस प्रशासन की गश्तीदल की लापरवाही, समय पर गश्ती नहीं करना, गसती के दौरान गाड़ी खड़ा करके नींद सो जाना इत्यादि से इस तरह की घटना नगर क्षेत्र में घट रही है,इस पर अंकुश लगाने की जरूरत है
Comments
Post a Comment