समाज के विकास के लिए हर एक केंद्रीय कार्यकारी पदाधिकारी और प्रदेश अध्यक्ष को काम करना होगा - सनोबर अली कुरैशी
भारत समाचार न्यूज एजेंसी
दिल्ली।
कुरैश कॉन्फ्रेंस की केंद्रीय कार्यकारिणी कमेटी और प्रदेश अध्यक्षों की एक अहम मीटिंग ज्योतिबा फुले मेमोरियल हॉल, कनॉट प्लेस दिल्ली में आयोजित की गई।
जिसकी निजामत राष्ट्रीय महासचिव संगठन निजामुद्दीन कुरैशी ने की और अध्यक्षता एडवोकेट सनोवर अली कुरैशी, राष्ट्रीय अध्यक्ष कुरैश कॉन्फ्रेंस ने की । मीटिंग की शुरुआत आतिका कुरैशी ने तिलावते कुरान से की । जिसमें 6 स्टेट दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार, झारखंड और महाराष्ट्र के सेंटर वर्किंग कमेटी के पदाधिकारी और प्रदेश अध्यक्षों ने भाग लिया इसमें चार मुख्य एजेंडे थे चारों मुख्य एजेंडे पर कमेटी ने बहुत सीरियसली चर्चा की और यह घोषणा की गई की कुरैश भवन की तामीर दिसंबर 2027 तक की जाएगी । इस कुरैश भवन कमेटी के अध्यक्ष हाजी अफसर कुरैशी को बनाया गया और मुख्य सदस्यों में सुप्रीम कोर्ट के एडवेकट अब्दुल रशीद कुरैशी, हाजी शहजाद कुरैशी, इंजीनियर असलम कुरैशी और C A तंजीम कुरैशी को बनाया गया और इसका बजट 20 करोड रुपए रखा गया जिसमें 200 गज में दिल्ली में एक ऑफिस होगा और 5 बीघा में NCR में एक कुरैश भवन बनाया जाएगा और इसका निर्माण सुनिश्चित किया जाएगा
मीटिंग में 11 बेस्ट सोशल साइंस अवार्ड भी दिए गए। ये अवॉर्ड इंजीनियर असलम कुरैशी, लेक्चरर निजामुद्दीन कुरैशी, सामाजिक कार्यकर्ता हाजी अफसर कुरैशी, C A तंजीम कुरैशी, कलाम कुरैशी, सुप्रीम कोर्ट के एडवोकेट अब्दुल रशीद कुरैशी हाजी शहजाद कुरैशी को दिए गए । तथा 24 बेस्ट पार्टिसिपेशन अवार्ड भी दिए गए जिसमें सलीम कुरैशी, नसीम कुरैशी, अब्दुल कय्यूम कुरैशी, नफीस अहमद कुरैशी, नदीम कुरैशी, मोहम्मद शालिम कुरैशी, एडवोकेट अफजाल अहमद कुरेशी, डॉक्टर मोहम्मद तारिक कुरैशी, मोहम्मद खालिद कुरैशी, अजमल कुरैशी, अफजाल अहमद कुरैशी, अबू शेर कुरैशी, तनवीर कुरैशी, शारिक अहमद, अब्दुल नबी कुरैशी, सलमान कुरेशी, फिरोज कुरैशी, आफताब आलम कुरैश, डॉक्टर इफ्तिखार अहमद कुरैशी, जाकिर हुसैन कुरैशी, अलीमुद्दीन कुरैशी, शबनम कुरैशी आतिका कुरैशी और मोहसिन कुरैशी शामिल है ।
मीटिंग के दौरान कुमारी तंजीम कुरैशी साहिबा को जो की आदिल कुरैशी और शमा परवीन जी की साहबजादी हैं उनको नेट एक्जाम क्वालीफाई करने के लिए सम्मानित किया गया ।
सभी लोगों ने बहुत ही अच्छे विचार रखे
सुप्रीम कोर्ट के एडवोकेट अब्दुल रशीद क़ुरैशी साहब ने 50000 का अनुदान कुरैश भवन के निर्माण के लिए अकाउंट में देकर इसकी शुरुआत की ।
इस मीटिंग में 30 मार्च 2026 को कुरैश कॉन्फ्रेंस का 4th राष्ट्रीय अधिवेशन बुलढाणा महाराष्ट्र में करने की घोषणा की गई जिसकी जिम्मेदारी जाकिर कुरैशी अध्यक्ष महाराष्ट्र को उनके अपने अनुरोध पर उनको सौंपी गई ।
पूरी मीटिंग की व्यवस्था दिल्ली के केंद्रीय कमेटी के पदाधिकारियो के द्वारा संभाली गई । इसमें साबिर कुरैशी, आफिस सेक्रेटरी उमैर कुरैशी और अय्यूब कुरैशी ने भी बहुत सहयोग किया ।अंत में तंजीम कुरैशी ने सभी का धन्यवाद किया।
Comments
Post a Comment