जय श्रीराम के उद्घोष के साथ निकली कलश यात्रा।
-राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर कार्यक्रम आयोजित।
जयपुर, राजस्थान।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष में ज्योति नगर बस्ती का विशाल हिंदू सम्मेलन कठपुतली नगर के पास रघु वाटिका में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता की पूजा एवं आरती के साथ हुआ। इस अवसर पर कठपुतली नगर में हनुमान मंदिर से डॉ. ओपी टांक, गजानंद खींची, सुमन नावरिया एवं भोजपुरा कच्ची बस्ती में शनि मंदिर से अरुणा गौड एवं लोकेश कुमार के नेतृत्व में विभिन्न चौराहों एवं गलियों से होती हुई 501 महिलाओं ने कलश यात्राएं निकाली।
यात्रा में विभिन्न मार्गों, गलियों तथा घरों की चोखट से लोगों ने फूल बरसते हुए कलश यात्रा का स्वागत किया। धर्म ध्वजा पताका अनीता बैरवा एवं रोहित बैरवा लेकर चले। यात्रा में डीजे का संचालन सचिन नायक, पवन शाह एवं उनकी टीम ने संभाला। वहीं सुरक्षा व्यवस्था गोविंद खोड़ा, अरुण गोगलिया एवं उनकी टीम ने संभाली। यात्रा में शोमिल बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भारत माता की जय एवं जय श्री राम के गगनभेदी उद्घोष लगाए, जिसमें संपूर्ण वातावरण राष्ट्रभक्ति एवं सांस्कृतिक चेतना से ओतप्रोत हो गया।
संघ के पांच परिवर्तन विषय पर डाला प्रकाश
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संजय कुमार ने अपने उद्बोधन में संघ के पांच परिवर्तन विषय पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए सामाजिक समरसता स्वालंब नागरिक उद्बोधन एवं राष्ट्र निर्माण में समाज की सक्रिय भूमिका पर बल दिया तथा पंच परिवर्तन के माध्यम से भारत को सुदृढ़, संगठित एवं आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाने के लक्ष्य को रेखांकित किया। कार्यक्रम संयोजक डॉ. अभिनव शर्मा एडवोकेट रहे। सम्मेलन में सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं कालबेलिया नृत्य भी प्रस्तुत हुआ।
सामाजिक समरसता पर दिया बल
समाजसेवी डॉ.ओपी टांक ने अपने विचार रखते हुए सामाजिक समरसता पारिवारिक एकता एवं सामाजिक मूल्यों के संरक्षण पर विशेष बल दिया। वहीं कार्यक्रम में अशोक शर्मा, गोकुल संगत एवं उनकी टीम ने प्रसादी वितरण किया। पानी की व्यवस्था दिनेश खींची एवं विकास खींची ने संभाली
मंच की व्यवस्था में अवधेश कुमार रहे। हेमराज खींची ने जय श्री राम का उद्घोष लगाते हुए सभी आगंतुकों का धन्यवाद ज्ञापित किया।
Comments
Post a Comment