नक्सीर फूट गई और खून हलक में चला गया तो रोजा टूट जाएगा - उलमा किराम

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।
रमजान हेल्पलाइन नंबर 8604887862, 9598348521, 9956971232, 7860799059  पर सोमवार को सवाल ओ जवाब का सिलसिला जारी रहा। लोगों ने नमाज, रोजा, जकात, फित्रा आदि के बारे में सवाल किए।
1. सवाल : रोजे की हालत में गुस्ल (नहाना) करने में अगर कान में पानी चला जाए तो क्या रोजा टूट जाता है?
जवाब : रोजे की हालत में अगर गुस्ल करते हुए कान में खुद ब खुद पानी चला गया तो रोजे पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा, इसलिए कि यह इख्तियार से बाहर है। 
2. सवाल : नापाकी की हालत में रोजा रखना कैसा है? 
जवाब : हालते जनाबत में रोजा दुरुस्त है। इससे रोजे में कोई नक्स व खलल नहीं आएगा। अलबत्ता वह शख्स नमाजें जानबूझकर छोड़ने के सबब अशद गुनाहे कबीरा का मुरतकिब होगा। 
3. सवाल : क्या दांत और मसूड़े से खून निकले तो रोजा टूट जाएगा? 
जवाब : दांतों या मसूड़ों से खून निकलकर हलक में चला जाए तो उससे रोजा टूट जाएगा और कजा लाजिम होगी। 
4. सवाल : रोजे की हालत में नक्सीर फूट गई और खून हलक में चला गया तो क्या रोजा टूट गया? 
जवाब : अगर किसी की नक्सीर फूट गई और खून हलक में चला गया तो रोजा टूट जाएगा और खून हलक में नहीं गया तो रोजा नहीं टूटेगा।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम