गुफरान हाशमी ने हासिल की बड़ी कामयाबी।

FMGE परीक्षा उत्तीर्ण कर डॉक्टर बनने की राह की मजबूत, क्षेत्र में खुशी की लहर। 
अंशुल वर्मा 
गोरखपुर, उत्तर प्रदेश। 
नथमलपुर, गोरखनाथ क्षेत्र निवासी डॉक्टर गुफरान हाशमी, सुपुत्र मुख्तार अहमद, ने एफएमजीई (Foreign Medical Graduate Examination) परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कर अपने परिवार और जिले का नाम रोशन किया है। यह उपलब्धि उनकी निरंतर मेहनत, अनुशासन, लगन और आत्मविश्वास का परिणाम मानी जा रही है।
बताया जाता है कि गुफरान हाशमी ने कठिन परिस्थितियों में भी पढ़ाई को प्राथमिकता दी और लक्ष्य से कभी विचलित नहीं हुए। विदेश से मेडिकल शिक्षा प्राप्त करने के बाद एफएमजीई जैसी कठिन परीक्षा को उत्तीर्ण करना आसान नहीं होता, लेकिन गुफरान ने धैर्य और समर्पण के साथ इस चुनौती को पार कर दिखाया।
उनकी इस सफलता में माता-पिता, परिवारजनों और भाइयों का विशेष सहयोग और आशीर्वाद रहा। परिवार के सदस्यों का कहना है कि गुफरान बचपन से ही मेहनती, अनुशासित और सेवा भावना से प्रेरित रहे हैं। परीक्षा परिणाम आते ही परिवार में हर्ष और उत्साह का माहौल बन गया, वहीं रिश्तेदारों, मित्रों और क्षेत्रवासियों ने उन्हें शुभकामनाएं और बधाइयां दीं।
स्थानीय लोगों का मानना है कि गुफरान हाशमी की यह सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है, जो सीमित संसाधनों के बावजूद बड़े सपने देखने और उन्हें साकार करने का हौसला रखते हैं। लोग ईश्वर से प्रार्थना कर रहे हैं कि गुफरान आगे चलकर एक कुशल, ईमानदार और समाजसेवी डॉक्टर बनें और अपनी सेवाओं से मानवता की भलाई में योगदान दें।
गुफरान हाशमी की इस उल्लेखनीय उपलब्धि से न केवल उनका परिवार बल्कि पूरा गोरखपुर जनपद गौरवान्वित महसूस कर रहा है।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम