यतीमखाना बदरिया में हाफिजों की दस्तारबंदी कार्यक्रम हुआ आयोजित।
बेतिया, बिहार।
स्थानीय नगर थाना क्षेत्र में अवस्थित,प्राचीन एवं प्रख्यात यतीमखाना बदरिया बेतिया में हाफिज बच्चों के लिए 10 साल बंदी का कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें शहर के उलेमा, मुफ्ती,समाजसेवी,गणमान्य व्यक्ति ने शिरकत की।इस मौके पर,मुख्यअतिथि के रूप में,इरशाद हुसैन मौजूद थे।इसअवसर पर पूर्व के सचिव,प्रवेजआलम,इस्लाम खान,वकील बरमकी, अधिवक्ता,अब्दुलहईअख्तर की मौजूदगी सराहनीय रही।
सचिन अबरार अहमद ने इस तरह का प्रोग्राम करके आने वाले नसों को साफ तौर पर यह बताने की इस बात की कोशिश की के सिर्फअंग्रेजी साइंस,कंप्यूटर के तालीम के साथ-साथ,दीनिययात,उर्दू अरबी,फारसी की तालीम भी बहुत जरूरत है।दीनीऔर दुनियावी तालीम हासिल करना बहुत जरूरी है,तभी जाकर तालीम मुकम्मल होगी,यह दोनों एक दूसरे के एक सिक्के के दो पहलू हैं।
दातारबंदी प्रोग्राम का मंजर बहुत हीआकर्षक,मनमोहक, देखने लायक था। यतीम बच्चों ने बहुत ही आकर्षक ढंग से रंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया।उपस्थित लोगों ने इन कार्यक्रमों को देखकर मंत्रमुग्ध हो गए,उपस्थित लोगों ने बच्चों के इस कार्यक्रम को देखकर काफी सराहना की।इन दिनों यह संस्थाअपनी तरक्की की ओर अग्रसर है।पूर्व की भांति यह संस्था बच्चों की देखरेख, खानपान,रखरखाव,बच्चों की शिक्षा का उचित देखभाल, शिक्षकों और व्यवस्थापकों, संचालकों में बेहतर संबंध, सामंजस्य है,जिसके बिना पर यह संस्था बहुतआगे बढ़ रही है,औरअपनी टारगेट को पूरा करने में लगी हुई है।यह संस्था पहले से बहुत बेहतर तौर पर,बेहतर इंतजाम के अंतर्गत चल रही है।
Comments
Post a Comment