ट्रैक्टर ने बाइक सवार को मारी टक्कर,पत्नी की मौत, पति जख्मी।

शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
इन दिनों घटना दुर्घटना चरम सीमा पर पहुंच गई है,ट्रैक्टर ट्रेलर,गाड़ी,बाईक,हाइवा,टेंपो
टांगा,रिक्शा,साइकिल से नित्यदिन दुर्घटनाएं हो रही है। 
यातायात व्यवस्था ठीक नहीं रहने,यातायात नियमों की जानकारी नहीं रहने पर बड़ी घटना प्रतिदिन हो रही है, जिसमें मौत होनाआसान बात बन गई है।यातायात थाना,यातायात पुलिस का इस पर कोई नियंत्रण नहीं है,मात्र दिखावा के लिए यह दोनों एजेंसियां काम कर रही हैं।इसी क्रम में संवाददाता को पता चला है कि चौतरवा थाना क्षेत्र के इंग्लिश चौक के पास मुख्य सड़क NH 727 पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार 50 वर्षीय महिला की मौत हो गई,साथ ही पति बुरी तरह से जख्मी तक हो गए।घटना के बाद पहुंची112 पुलिस टीम द्वारा महिला कोअनुमंडलीय अस्पताल लाया गया,जहां डॉक्टर ने मृत् घोषित कर दिया।मृतिका पहचान,लोरिया थाना के सिपाही गांव निवासी,तारकेश्वर मुखिया की पत्नी के रूप में की गई। मुखिया ने बताया है कि वह परसौनी के रिश्तेदार के यहां आयोजितअष्टयाम से वापस घर लौट रहे थे,तभी यह घटना घट गई। वह अपने पीछे तीन पुत्र और पति तथा हराभरा परिवार छोड़ गई। खबर मिलते ही अस्पताल परिसर में पहुंचे परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।अस्पताल परिसर में सूचना पर पहुंची नगर थाना की पुलिसआगे की कार्रवाई में
जुट गई है।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम