बेतिया/कुमारबाग रेलखंड दोहरीकरण कार्य का डीआरएम ने किया निरीक्षण।

शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
बेतिया कुमारबाग में बनने वाले रेल दोहरीकरण के कार्य का निरीक्षण,डीआरएम ज्योति प्रकाश मिश्रा ने किया 
इस दौरान उन्होंने कार्य की प्रगति की समीक्षा की,साथ हीअधिकारियों को पाई गई कमियों को तत्काल सुधारने का निर्देश दिया।डीआरएम ने संवाददाता को बताया कि अगले तीन दिनों के भीतर रेल संरक्षणआयुक्त द्वारा
 निरीक्षण किया जाना है, उनकी रिपोर्ट केआधार पर  दोहरीकारण की स्थिति का आकलन किया जाएगा, उसके बाद परिचालन दोबारा शुरू किया जाएगा।डीआरएम ने संवाददाता कोआगे बताया कि इस दोहरीकरण परियोजना से इस क्षेत्र के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।इससे ट्रेन समय पर चला करेंगे,लेट की समस्या से निजात मिलेगा,इसे यात्रियों को बहुत सुविधा मिलेगी, समय पर अपने गंतव्य स्थान पर पहुंच जाएंगे।दोहरीकरण का कार्य मुजफ्फरपुर के कपरपूरा से मझौलिया से बेतिया,खरपोखरा से बगहा तक तीन खंड में किया जा रहा है।परियोजना के पूर्ण हो जाने से समस्तीपुर से बाल्मीकिनगर तक ट्रेन समय पर चलेगी,ट्रेनों में बढ़ोतरी भी की जाएगी,जिससे यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम