अल-फलाह स्कूल में रमजान के स्वागत में कार्यक्रम हुआ आयोजित।

शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
स्थानीय नगर थाना क्षेत्र में अवस्थित,नयाटोला वार्ड नंबर12 में स्थितअलफलाह स्कूल बेतिया के बच्चों के द्वारा रमजान के स्वागत मैं एक कार्यक्रमआयोजित किया।इस अवसर पर,छात्र एवं छात्राओं ने विभिन्न विषयों पर भाषण दिया। वर्ग अष्टम के छात्र फैसल- अब्दुल्लाह ने कुरान की तलावत से कार्यक्रम का आगाज किया।इसके बाद भाषण,कविताएं पढ़ी गईं। छात्रा सिद्दीका यास्मीन ने उपस्थित लोगों के बीच कहा कि रोजा सब्र का महीना है। सफापरवीन ने कहा कि रमज़ान इबादत का महीना है।इससे समय की पाबंदी मिलती है। फरहत जहां और उसकी सहेलियों ने रमजान के स्वागत में कविता पढ़ी। वर्ग द्वीतिय के उस्मान मोहसिन ने भाषण दिया। सफिउललाह ने कहा कि रोजा ग़रीबों के दुःख दर्द समझने का नाम है,इनके अतिरिक्त बच्चों ने अपने अपने शब्द में रमजान की बरकत,जिक्र की फजीलत, नफ़स पर नियंत्रण रखने पर चर्चा की।अंत में विद्यालय के निदेशक ने बहुमूल्य विचारों को प्रकट किया। उन्होंने कहा कि ईश्वर को सामने रखना रोजा का मकसद है।ईश्वर से जुड़े रहना रोजा सिखलाता है।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम