मद्य निषेध जांच टीम पर प्राथमिकी हुई दर्ज।
बेतिया, बिहार।
मद्य निषेध विभाग के द्वारा जांच का बहाना बनाकर लोगों को लूटने का काम किया जा रहा है,बाइक सवार को जबरदस्ती जांच के नाम पर शराब होने का बहाना बनाकर ₹20हजार की मांग, मध्निषेध के जांच टीम के एक सदस्य सिपाही के द्वारा किया गया,जांच के क्रम में बाइक सवार के डिक्की से कुछ नहीं निकला,तो फिर जांच टीम के एक सिपाही को
उसके साथ बाइक पर बैठकर बेलवा बैठाणिया गांव में ले जाकर उसे घंटे रोक रखा,उसकी बाइक ले जाकर उसमें 1 लीटर शराब भरवाकर उसका फोटो खींचकर,उसपर इल्जाम लगाकर ₹20 हजार मांग की गई,जिसमें ₹10 हजार नगद उसने दिया,शेष ₹10 हजार रुपया खतौली के एक सीएसपी संचालक के खाते में डलवाया गया,इतना ही नहीं,आधार कार्ड के साथ उसके सोने का चेन छीन लिया गया,जिसकी कीमत 1लाख 60 हजारआंकी गई, जिसे ले लिया गया।
इस घटना से पूरे ग्रामीण क्षेत्र में मध्निषेध जांच टीम के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की जा रही है,साथ ही दोषी कर्मी को सेवामुक्त करने हेतु परिवारजनों ने न्याय की गुहार लगाई है।
Comments
Post a Comment